महेश बाबू ने कहा था, ‘बॉलीवुड उन्हें ‘अफोर्ड’ नहीं कर सकता’, कंगना ने किया समर्थन

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 12 May 2022 09:27 PM
महेश बाबू ने कहा था, ‘बॉलीवुड उन्हें ‘अफोर्ड’ नहीं कर सकता’, कंगना ने किया समर्थन
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. अभिनेत्री कंगना रनौत ने दक्षिण भारत के प्रसिद्ध अभिनेता महेश बाबू का समर्थन करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि अभिनेता अपने फिल्म जगत के प्रति ‘‘सम्मान’’ जता रहे थे और उनके बयान को बड़ा विवाद नहीं बनाया जाना चाहिए. दरअसल महेश बाबू ने हाल में कहा था कि बॉलीवुड उन्हें ‘अफोर्ड’ नहीं कर सकता और इस बयान के लिए उनकी काफी आलोचना हुई थी.

कंगना से उनकी फिल्म ‘धाकड़’ के ट्रेलर लान्च के दौरान बाबू की टिप्पणी के बारे में प्रश्न किया गया था, इस पर कंगना ने कहा, ‘‘ वह (बाबू) सही कह रहे थे कि बॉलीवुड उन्हें ‘अफोर्ड’ नहीं कर सकता और इससे मैं सहमत हूं. मुझे मालूम है कि कई फिल्मकार उनसे संपर्क कर चुके हैं.’’ कंगना ने कहा कि बाबू तो सिर्फ तथ्य बता रहे थे.

कंगना ने कहा, ‘‘ उनकी पीढ़ी ने अपने दम पर तेलुगु फिल्म जगत को भारत में नंबर एक फिल्म जगत बना दिया है. अब बॉलीवुड उन्हें यकीनन ‘अफोर्ड’ नहीं कर सकता. मुझे नहीं समझ आ रहा कि इसे विवाद का रूप क्यों दिया जा रहा है.’’ कंगना ने कहा ,‘‘उन्होंने (बाबू) केवल अपने फिल्म उद्योग के प्रति सम्मान दिखाया है और हम इस बात से इनकार नहीं कर सकते कि तेलुगु फिल्में पिछले 10 से 15 वर्षों में बढ़ी हैं….उन्हें कुछ भी थाली में परोस कर नहीं दिया गया. हमें उनसे बहुत कुछ सीखने की जरूरत है.’’

अभिनेत्री ने कहा कि वह दो फिल्म उद्योगों में भाषा विवाद के बारे में कुछ नहीं कहना चाहतीं क्योंकि इस ‘‘ देश में अनेक भाषाएं हैं और सभी महत्वपूर्ण हैं. मुझे नहीं लगता कि मैं यहां इस पर जवाब देने आई हूं.’’ कंगना की फिल्म धाकड़ में अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता भी नजर आएंगी. यह फिल्म 20मई को रिलीज हो रही है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu