होली में शांति बनाए, क्राईम ब्रांच परिसर में चाकूबाज, हिस्ट्रीशीटरों एवं अपराधिक तत्वों की परेड़

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 11 Mar 2025 03:44 PM
होली में शांति बनाए, क्राईम ब्रांच परिसर में चाकूबाज, हिस्ट्रीशीटरों एवं अपराधिक तत्वों की परेड़
ऑडियो सुनें

रायपुर: आगामी होली त्यौहार के दौरान अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने सहित सुरक्षा व शांति व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संदीप मित्तल, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह एवं प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा आज अलग- अलग थाना क्षेत्रों में निवासरत 70 से अधिक चाकूबाजों, हिस्ट्रीशीटरों एवं अपराधिक तत्वों को क्राईम ब्रांच में हाजिर किया गया।

पुलिस अधिकारियों द्वारा चाकूबाजों, हिस्ट्रीशीटरों एवं अपराधिक तत्वों की परेड़ ली जाकर उन्हें कड़ाई से समझाईश दी गई, कि वे होली त्यौहार के दौरान किसी प्रकार की हुडदंगी व उत्पात ना मचाये साथ ही किसी भी प्रकार के अपराध में संलिप्त ना रहे तथा उनके साथी जो अपराधों में संलिप्त रहते है, उनके संबंध में भी पुलिस को जानकारी देने कहा गया।

इस दौरान उनके निवास क्षेत्रों के आसपास किसी भी प्रकार की छोटी-बड़ी घटना होने पर सूचना तत्काल पुलिस को देने तथा त्यौहार के मद्देनजर क्षेत्र में सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस का सहयोग करने कहा गया। अब तक कुल 470 से अधिक चाकूबाजों, हिस्ट्रीशीटरों एवं अपराधिक तत्वों को क्राईम ब्रांच हाजिर कर कड़ाई से समझाईश दिया जा चुका है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital