माझी ने दिल्ली में ओडिशा की महिला के साथ ‘बलात्कार’ के मामले की जांच के बारे में जानकारी ली

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 17 Oct 2024 08:22 PM
माझी ने दिल्ली में ओडिशा की महिला के साथ ‘बलात्कार’ के मामले की जांच के बारे में जानकारी ली
ऑडियो सुनें

भुवनेश्वर. ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने राष्ट्रीय राजधानी में राज्य की एक महिला के साथ कथित बलात्कार के मामले की जांच की समीक्षा की. एक आधिकारिक बयान में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई है. उन्होंने ओडिशा की 34 वर्षीय र्निसंग स्नातक की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में भी जानकारी ली, जिसके साथ दिल्ली के सराय काले खां इलाके में कथित तौर पर बलात्कार किया गया था. वह 11 अक्टूबर को बेहोशी की हालत में पाई गई थी.

बयान में कहा गया कि बुधवार को हरियाणा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए चंडीगढ. जाते समय दिल्ली में रूके माझी ने पीड़ित महिला के स्वास्थ्य, जांच की प्रगति और मामले से संबंधित अन्य मामलों के बारे में जानकारी ली. मुख्यमंत्री ने सोमवार रात ओडिशा पुलिस की महिला एवं बाल अपराध शाखा (सीएडब्ल्यूएंडसीडब्ल्यू) के महानिरीक्षक एस शाइनी को दिल्ली के एम्स में महिला से मिलने और उसकी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी लेने को कहा था. पीड़ित महिला का एम्स में इलाज चल रहा है.

दिल्ली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 70(1) (सामूहिक बलात्कार) और 115(2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच के अनुसार, महिला के साथ किसी अन्य स्थान पर कथित तौर पर बलात्कार किया गया और फिर उसे सराय काले खां इलाके में फेंक दिया गया. वह लगभग एक साल से दिल्ली में रह रही थी. बयान में कहा गया है कि ओडिशा के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मामले में शामिल आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस के साथ समन्वय कर रहे हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu