कश्मीर में बड़ी साजिश नाकाम: दो ऑपरेशन में छह आतंकी ढेर, प्रेस ब्रीफिंग में IGP कश्मीर…

Author: navabharat digital
UPDATED: Fri, 16 May 2025 12:43 PM
कश्मीर में बड़ी साजिश नाकाम: दो ऑपरेशन में छह आतंकी ढेर, प्रेस ब्रीफिंग में IGP कश्मीर…
ऑडियो सुनें

कश्मीर में सुरक्षाबलों ने बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है। दो ऑपरेशन में छह आतंकियों को मार गिराया है। सभी आतंकी ऊंचाई वाले इलाकों में छिपे थे। सेना और पुलिस की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी गई है।

हाल के आतंकवाद विरोधी अभियानों पर आईजीपी कश्मीर वीके बिरदी ने कहा “पिछले 48 घंटों में, हमने दो बहुत सफल ऑपरेशन किए हैं। ये दो ऑपरेशन केरन और त्राल इलाकों में किए गए, जिसके परिणामस्वरूप कुल छह आतंकवादी मारे गए। हम यहां आतंकी पारिस्थितिकी तंत्र को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

केलार और त्राल इलाकों में आतंकवाद विरोधी अभियानों पर वी फोर्स के जीओसी मेजर जनरल धनंजय जोशी ने कहा कि “12 मई को हमें केलार के ऊंचे इलाकों में एक आतंकवादी समूह की संभावित मौजूदगी की सूचना मिली थी। 13 मई की सुबह कुछ हलचल का पता चलने पर हमारे दलों ने आतंकवादियों को चुनौती दी, जिन्होंने जवाबी कार्रवाई में गोलीबारी की। हमारे दलों ने उन्हें मार गिराया।

उन्होंने बताया कि त्राल इलाके में दूसरा ऑपरेशन एक सीमावर्ती गांव में किया गया। जब हम इस गांव की घेराबंदी कर रहे थे, तो आतंकवादी अलग-अलग घरों में छिप गए और हम पर गोलीबारी की। इस समय हमारे सामने चुनौती थी कि हम आम ग्रामीणों को बचाएं। इसके बाद तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया। मारे गए छह आतंकवादियों में से एक शाहिद कुट्टे दो बड़े हमलों में शामिल था, जिसमें एक जर्मन पर्यटक पर हमला भी शामिल था। वह गतिविधियों को वित्तपोषित करने में भी शामिल था।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital