पुलिस पर हमले के दौरान घायल व्यक्ति की अस्पताल में मौत…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 31 Mar 2023 12:08 PM
ऑडियो सुनें

औरंगाबाद: महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर में एक राम मंदिर के समीप झड़प के बाद पुलिस पर भीड़ के हमले में घायल हुए 51 वर्षीय व्यक्ति की एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि मृतक की पहचान शेख मुनिरुद्दीन के रूप में की गयी है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घायल व्यक्ति की बृहस्पतिवार रात को शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। बहरहाल, पुलिस ने मौत की वजह नहीं बतायी है। औरंगाबाद के खिरादपुरा इलाके में राम मंदिर के समीप दो समूहों के बीच झड़प के बाद जब पुलिसर्किमयों ने स्थिति को काबू करने की कोशिश की तो करीब 500 लोगों की भीड़ ने उन पर पथराव किया और पेट्रोल से भरी बोतलें फेंकी। इस घटना में 10 पुलिसर्किमयों समेत कम से कम 12 लोग घायल हो गए।

यह घटना बुधवार और बृहस्पतिवार की मध्यरात्रि को हुई जिसमें बदमाशों ने 13 वाहनों को फूंक दिया। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने भीड़ को काबू करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया और गोलियां भी चलायी। इस बीच, शहर में सामान्य स्थिति बहाल कर ली गयी है और राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) की पांच कंपनियों को तैनात किया गया है। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘शहर में विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। प्रशासन ने शांति बनाए रखने के लिए एसआरपीएफ की पांच टुकड़ियों और करीब 600 पुलिसर्किमयों को तैनात किया है।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav