भारत की तरफ से महिला वनडे में सबसे तेज शतक बनाने वाली बल्लेबाज बनी मंधाना

Author: navabharat digital
UPDATED: Wed, 15 Jan 2025 01:58 PM
भारत की तरफ से महिला वनडे में सबसे तेज शतक बनाने वाली बल्लेबाज बनी मंधाना
ऑडियो सुनें

राजकोट: कप्तान स्मृति मंधाना बुधवार को यहां आयरलैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में केवल 70 गेंद पर शतक पूरा करके खेल के इस प्रारूप में सबसे तेज सैकड़ा जड़ने वाली भारतीय महिला क्रिकेटर बनी।

नियमित कप्तान हरमनप्रीत कौर की अनुपस्थिति में टीम का नेतृत्व कर रही इस सलामी बल्लेबाज ने ओर्ला प्रेंडरगैस्ट की गेंद पर शॉर्ट फाइन लेग पर कैच थमाने से पहले 80 गेंद पर 135 रन बनाए जिसमें 12 चौके और सात छक्के शामिल हैं।

मंधाना ने सबसे तेज शतक लगाने का हरमनप्रीत का पिछला भारतीय रिकॉर्ड तोड़ा। हरमनप्रीत ने पिछले साल बेंगलुरु में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 87 गेंदों में शतक बनाया था। मंधाना का शतक इस प्रारूप में संयुक्त सातवां सबसे तेज शतक है। उन्होंने इंग्लैंड की पूर्व क्रिकेटर चार्लोट एडवर्ड्स की बराबरी की जिन्होंने 2012 में 70 गेंद पर शतक बनाया था।

यही नहीं मंधाना का एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह 10वां शतक है और इस तरह से वह महिला वनडे में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में इंग्लैंड की टैमी ब्यूमोंट के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर पहुंच गईं। इस सूची में आॅस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान मेग लैंिनग (15) और न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स (13) शीर्ष पर हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital