मानपुर: चार माओवादी समर्थक गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 25 Jun 2024 06:28 PM
मानपुर: चार माओवादी समर्थक गिरफ्तार

ऑडियो सुनें

मानपुर. छत्तीसगढ़ के मानपुर जिले में ग्राम पंचायत के एक सचिव समेत चार माओवादी समर्थकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से नक्सलियों का एक ट्रैक्टर भी जब्त किया. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. राजनांदगांव क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक दीपक झा ने संवाददाताओं को बताया कि मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी (एमएमएसी) जिले से पकड़े गए लोगों की पहचान महेश मेश्राम (45), अरविंद तुलावी (30), रामकिशन यादव (50) और सुशील साहू (54) के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि नक्सलियों का ट्रैक्टर तुलावी से बरामद किया गया.

झा ने बताया, “इस संबंध में जानकारी मिलने के बाद जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के एक संयुक्त दल ने तुलावी के घर पर छापा मारा और उसे हिरासत में ले लिया.” उन्होंने बताया कि तुलावी के बयान के आधार पर अन्य लोगों को भी पकड़ लिया गया.

अधिकारी ने बताया कि चारों समर्थकों के खिलाफ विधिविरुद्ध क्रिया-कलाप (निवारण) और भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों के तहत मुकदमा दर्ज किया गया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि तुलावी और मेश्राम पिछले 10 वर्षों से माओवादियों के संपर्क में थे. उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 मोदी कैबिनेट: गेहूं की एमएसपी में वृद्धि, 2.79 लाख करोड़ रुपये की तीन योजनाओं को मंजूरी, जानिए मंत्री क्या बोले
  2. 2 ये रिश्ता क्या कहलाता है : राज्यसभा सीट के लिए उद्योगपति नाथवानी ने पर्चा भरा, समाजवादी पार्टी ने बनाया उम्मीदवार, पिता भाजपा से हैं सांसद, रिलायंस ग्रुप के प्रेसिडेंट भी हैं
  3. 3 मंत्रिपरिषद के नए फैसले : अतिथि व्याख्याता नीति में बदलाव, छत्तीसगढ़ के मूल निवासी को प्राथमिकता, अग्निवीर सैनिकों को सिविल सेवा पदों में 10 प्रतिशत आरक्षण, सीएम साय के नेतृत्व में हुई बैठक
  4. 4 Flight or Fight : फ्लाइट के पायलट आपस में भिड़े, कॉकपिट में चले चाकू, दो घायल, 180 यात्री थे सवार, चीख-पुकार वाला वीडियो फोटो वायरल
By Yogesh Kumar Sahu