पटाखा कारोबारी के घर में भीषण विस्फोट! पति-पत्नी और बेटी समेत 5 की मौत, देखिए खौफनाक वीडियो

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Fri, 23 Oct 2026 08:15 PM
पटाखा कारोबारी के घर में भीषण विस्फोट! पति-पत्नी और बेटी समेत 5 की मौत, देखिए खौफनाक वीडियो
ऑडियो सुनें

बिहार के सीवान में पटाखों में आग लगने से जोरदार धमाके हुए जिससे 5 लोगों की मौत हो गई। धमाका इतना जोरदार था कि मकान का अगला हिस्सा ढहकर सड़क पर आ गिरा।

करीब दो घंटे तक धमाके होते रहे। धमाके इतने तेज थे कि मकान के बाहर शव बिखर गए। एसपी भारत सोनी ने 5 मौतों की पुष्टि की है तथा रेस्क्यू अभियान जारी है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। सूतों के मुताबिक घटना जिले के जामो थाना क्षेत्र के आलमापुर गांव की बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक मकान में पटाखे बनाने का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक आग लग गई और वहां रखे पटाखों में विस्फोट होने लगा। धमाकों की तीव्रता इतनी अधिक थी कि मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

सीवान के पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने हादसे में पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है। मलबे में अन्य लोगों के दबे होने की आशंका के चलते मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। घटनास्थल पर राहत और बचाव अभियान जारी है। दो घंटे तक धमाकों से दहला इलाका प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शुरुआती विस्फोट के बाद लगातार धमाके होते रहे। मकान का अगला हिस्सा सड़क पर गिरने से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

देखिए वीडियो

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group