पाकिस्तान के क्वेटा में जबरदस्त विस्फोट, कई लोगों की मौत, अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित…

क्वेटा: पाकिस्तान के क्वेटा शहर में जबरदस्त विस्फोट हुआ है, जिसमें कई लोगों की मौत होने की आशंका है। धमाके में कई लोग घायल भी हुए हैं। क्वेटा पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी है। बलूचिस्तान के स्वास्थ्य विभाग के सचिव ने बताया कि बम विस्फोट के चलते क्वेटा के अस्पतालों में आपातकाल लागू कर दिया गया है। सभी डॉक्टर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, नर्सों आदि को ड्यूटी पर मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है।

बलूचिस्तान के स्वास्थ्य विभाग के मीडिया संयोजक ने बताया कि बम धमाके में 19 लोग घायल हुए हैं। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बम धमाके का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि सड़क पर वाहन चल रहे हैं, तभी एक तेज धमाका होता है, जिसकी चपेट में सड़क पर मौजूद कई लोग आ गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह एक आत्मघाती धमाका है। गौरतलब है कि बीती 4 सितंबर को भी क्वेटा में एक राजनीतिक रैली के दौरान हुए बम धमाके में 15 लोगों की मौत हो गई थी और 30 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button