लखीमपुर खीरी में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला नाबालिग लड़की का शव

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 29 Jun 2022 01:52 PM
लखीमपुर खीरी में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला नाबालिग लड़की का शव
ऑडियो सुनें

लखीमपुर खीरी: जिले के लखीमपुर कोतवाली पुलिस थाना अंतर्गत एक गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक नाबालिग लड़की मृत पाई गई है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि 13 वर्षीय लड़की का शव मंगलवार को गन्ने के खेत से बरामद किया गया और उसके गले पर चोट के निशान थे। लड़की के माता-पिता ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।

हालांकि पुलिस महानिरीक्षक लक्ष्मी ंिसह और खीरी के पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम होने के बाद ही चीजें स्पष्ट होंगी। एसपी सुमन ने बताया कि लड़की मंगलवार की सुबह शौच के लिए गई थी और दिन में बकरी चरा रहे कुछ लोगों ने लड़की को मृत अवस्था में देखा।

पुलिस महानिरीक्षक लक्ष्मी ंिसह ने कहा कि लड़की के माता पिता की शिकायत पर कुछ संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि साक्ष्य एकत्र करने के लिए फारेंसिक टीम को लगाया गया है। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आईजी ने कहा कि मृत्यु का सही कारण जानने के लिए कैमरे की निगरानी में पोस्टमार्टम कराया जाएगा और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav