Today’s Top News : असम के कामरूप (मेट्रो) में कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के छह डिब्बे पटरी से उतरे, छत्तीसगढ़ के तीन शहरों को सम्मानित करेंगी राष्ट्रपति, देश विदेश प्रदेश की प्रमुख खबरें

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Wed, 11 Nov 2026 08:47 AM
Today’s Top News : असम के कामरूप (मेट्रो) में कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के छह डिब्बे पटरी से उतरे, छत्तीसगढ़ के तीन शहरों को सम्मानित करेंगी राष्ट्रपति, देश विदेश प्रदेश की प्रमुख खबरें
ऑडियो सुनें

देश विदेश प्रदेश की प्रमुख खबरें जानिए

असम के कामरूप (मेट्रो) जिले के डिगारू रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के छह डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए।

चारधाम यात्रा 2026: आज शीतकाल के लिए बंद होंगे केदारनाथ और यमुनोत्री मंदिर के कपाट, हजारों श्रद्धालु पहुंचे

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ के प्रकाशित होते ही राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है. ऑपरेशन ब्लू स्टार को लेकर किताब में किए गए जिक्र पर आम आदमी पार्टी (AAP) और BJP ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. AAP ने सोनिया गांधी के दावे को ‘सुनी-सुनाई बात’ बताते हुए सवाल उठाए, वहीं BJP ने कांग्रेस पर सत्ता की भूख में किसी भी हद तक जाने का आरोप लगाया.
ऑपरेशन ब्लू स्टार पर सोनिया के खुलासे से बवाल: AAP ने बताया अप्रमाणित, BJP बोली- सत्ता की भूख

प्रियंका ने कांपते हुए कहा था- ‘पापा इज डेड’, सुनते ही बेटी की बाहों में सिमट कर रोने लगी थीं सोनिया

सोनिया गांधी ने अपनी किताब में राजीव गांधी की मौत की खबर मिलने का मार्मिक खुलासा किया है. उन्होंने उस भावुक पल के बारे में बताया है. किस तरह प्रियंका आती हैं और उन्हें सूचना देती हैं

सोनिया गांधी ने खोले मोदी से राजनीतिक रिश्तों के राज, ‘बिलॉन्गिंग’ में लिखा- ‘नमस्ते के बाद नजरें चुरा लेते हैं पीएम’

सोनिया गांधी ने अपनी किताब ‘बिलॉन्गिंग’ में पीएम मोदी से मुलाकातों और समानताएं पर कई खुलासे किए हैं.

जब सोनिया गांधी से नाराज हो गए थे वाजपेयी…’बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ में पूर्व PM को लेकर क्या हुआ खुलासा

सोनिया गांधी ने अपनी किताब में अटल बिहारी वाजपेयी के उस हमले का जिक्र किया है जिसने उन्हें ठेस पहुंचाई थी. जानिए क्यों नाराज़ हो गए थे वाजपेयी.

राहुल गांधी से पहले भी एक बेटे की मां बनी थीं सोनिया, जन्म के अगले दिन मौत, किताब में बयां किया दर्द

Sonia Gandhi Book: गांधी परिवार में खुशियां आईं, लेकिन महज 24 घंटे बाद मातम छा गया. सोनिया गांधी ने अपने संस्मरण में पहली बार उस बेटे की कहानी सुनाई है, जिसका जन्म 18 जनवरी 1969 को हुआ था. बच्चे की मौत पर सोनिया और राजीव फूट-फूटकर रोए थे. बाद में राजीव और संजय ने उसे महरौली के फार्महाउस में दफनाया था. अपनी किताब ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’में सोनिया गांधी ने इसका भी जिक्र किया है.

शेख हसीना को बांग्लादेश नहीं दे रहा पासपोर्ट, कहा- कैदी अदला-बदली समझौते के तहत ही आएं

बांग्लादेश सरकार ने शेख हसीना का नया पासपोर्ट और एनआईडी आवेदन खारिज कर दिया है. हत्या के आरोपों में फांसी की सजा पाने के कारण पासपोर्ट देने से इनकार. प्रत्यर्पण (कैदी अदला-बदली समझौते) की मांग जोर पकड़ रही है.

ईरान से युद्ध पर बोले ट्रंप- जंग लगभग खत्म, तेहरान ने परमाणु समझौते के लिए अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें

डोनाल्ड ट्रंप का ईरान पर बड़ा बयान: ‘सैन्य रूप से ईरान के खिलाफ जंग प्रभावी तौर पर खत्म हो चुकी है’. ईरान ने परमाणु समझौते के लिए अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें,

IND vs UAE Highlights, U19 Asia Cup: 239 पर ऑलआउट हुई यूएई की टीम, भारत ने सेमीफाइनल में पक्की की जगह

भारत और यूएई के बीच अंडर-19 एशिया कप का मुकाबला ओमान के अल अमीरात में खेला गया. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 309 रन बनाए. यूएई को भारत ने 50 ओवर में 310 रन का टारगेट दिया था. यूएई अंडर-19 की पूरी टीम 50 ओवर में ऑलआउट हो गई. भारत ने यह मुकाबला 70 रन से जीत लिया.

Chhattisgarh :

छठ पर घर जाने वालों के लिए रेलवे की बड़ी सौगात, छत्तीसगढ़ से चलेंगी 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें,

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 13.40 एकड़ पुश्तैनी कृषि भूमि के मालिकाना हक से जुड़े मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि पांच पोतियों को पूरी जमीन पर नहीं, बल्कि केवल एक तिहाई हिस्से पर अधिकार मिलेगा। हाईकोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को संशोधित करते हुए माधुरी प्रमाणिक और सीमा बैरागी की ओर से दायर अपील को आंशिक रूप से स्वीकार कर लिया है। मामला बिलासपुर जिले की कोटा तहसील के नवागांव स्थित खसरा नंबर 1141 की 13.40 एकड़ कृषि भूमि से जुड़ा है। यह जमीन केनाराम बैरागी की थी। उन्होंने 25 जनवरी 2003 को पंजीकृत वसीयत के माध्यम से अपनी चल-अचल संपत्ति बेटे संजय बैरागी के नाम कर दी थी।

छत्तीसगढ़ बनेगा AI हब, 20 डेटा लैब की होगी स्थापना, 1.5 लाख सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी ट्रेनिंग

देश के स्वच्छ शहरों को आज राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित, MP के 9 और CG के 3 शहरों को मिलेगा अवॉर्ड

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group