मोदी और शाह ओडिशा की तीन दिवसीय यात्रा पर, डीजीपी सम्मेलन में आंतरिक सुरक्षा पर करेंगे चर्चा

Author: navabharat digital
UPDATED: Fri, 29 Nov 2024 01:13 PM
मोदी और शाह ओडिशा की तीन दिवसीय यात्रा पर, डीजीपी सम्मेलन में आंतरिक सुरक्षा पर करेंगे चर्चा
ऑडियो सुनें

भुवनेश्वर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को तीन दिन की यात्रा पर ओडिशा आएंगे और आज से यहां शुरू हो रहे अखिल भारतीय पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिरीक्षक सम्मेलन में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री ने अपने दौरे से पहले ‘एक्स’ पर सिलसिलेवार पोस्ट करते हुए कहा, ह्लपूरे भारत के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इस (डीजीपी/आईजीपी) सम्मेलन में भाग लेंगे। भारत के आंतरिक सुरक्षा तंत्र को और मजबूत बनाने पर व्यापक विचार-विमर्श होगा। पुलिंिसग और सार्वजनिक सुरक्षा में सुधार से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की जाएगी।’

आधिकारिक यात्रा कार्यक्रम के अनुसार पहले शाह ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर पहुंचेंगे और फिर शाम करीब चार बजकर 20 मिनट पर मोदी बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरेंगे। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि कार्यक्रम के लिए की गई यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए, राज्य सरकार ने शुक्रवार को भुवनेश्वर नगर निगम क्षेत्र के सभी स्कूलों को दोपहर एक बजे बंद करने की घोषणा की। प्रधानमंत्री मोदी शाम पांच बजे राजभवन जाएंगे। वह शाम छह बजे से रात साढ़े आठ बजे तक भाजपा कार्यालय में पार्टी की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके बाद वह वापस राजभवन जाकर रात्रि विश्राम करेंगे।

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक अन्य पोस्ट में लिखा, ह्लआज दोपहर, मैं भुवनेश्वर में ओडिशा भाजपा द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को भी संबोधित करूंगा। इस साल जून में सत्ता संभालने के बाद से, ओडिशा की भाजपा सरकार राज्य के विकास को बढ़ावा देने में आगे रही है। राज्य सरकार गरीबों और वंचित समुदायों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए कई उपाय कर रही है।ह्व प्रधानमंत्री शनिवार और रविवार को डीजीपी सम्मेलन में शामिल होंगे।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, 29 नवंबर से 1 दिसंबर, 2024 तक आयोजित होने वाले सम्मेलन में आतंकवाद, वामपंथी उग्रवाद, तटीय सुरक्षा और नए आपराधिक कानूनों समेत राष्ट्रीय सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने 2014 से देश भर में आयोजित होने वाले वार्षिक डीजीपी/आईजीपी सम्मेलन को प्रोत्साहित किया है।
इससे पहले गुवाहाटी (असम), कच्छ के रण (गुजरात), हैदराबाद (तेलंगाना), टेकनपुर (ग्वालियर, मध्य प्रदेश), स्टैच्यू आॅफ यूनिटी (केवड़िया, गुजरात), पुणे (महाराष्ट्र), लखनऊ (उत्तर प्रदेश), नई दिल्ली और जयपुर (राजस्थान) में सम्मेलन का आयोजन किया जा चुका है।

सम्मेलन में प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, राज्य मंत्री (गृह मामले), राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के पुलिस महानिदेशक और केंद्रीय पुलिस संगठनों के प्रमुख भी शामिल होंगे। इस बीच, सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के डीजीपी और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुख सम्मेलन के लिए पहले ही ओडिशा की राजधानी में पहुंच चुके हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital