मोदी सरकार ने लोगों को झूठ और भाषणों से छला : कांग्रेस

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 30 Jun 2023 09:46 PM
मोदी सरकार ने लोगों को झूठ और भाषणों से छला : कांग्रेस
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस ने खाद्य वस्तुओं की बढ.ती कीमतों को लेकर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नीत केंद्र सरकार पर निशाना साधा. पार्टी ने सरकार पर ”अच्छे दिन” के नारे से लोगों को छलने और ”गोएबल्स से प्रेरित” भाषणों के जरिये उन्हें गुमराह करने का आरोप लगाया.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ट्वीट किया, ह्लउन्होंने नारा दिया था, ‘बहुत हुई महंगाई की मार.’ झूठ की बिसात बिछाकर ‘अच्छे दिन आने वाले हैं’ कहकर लोगों से केवल छल किया गया. परिणाम यह है कि पिछले नौ वर्षों में जनता की थाली केवल महंगाई की आग में झुलस रही है. खानपान की जरूरी वस्तुओं की कीमतों में कोई कमी नहीं आई है और जनता की कमाई पर भाजपाई लूट हावी है.ह्व

उन्होंने लिखा, ह्लमहंगाई को लेकर मोदी जी के मंत्री नित नये बहाने बनाते हैं और जनता की खाली होती थाली में झूठ और प्रोपेगेंडा (दुष्प्रचार) परोसे जाते हैं. पारिस्थितिकी के कुछ पहरेदार यह भी गिनवाते हैं कि ‘महंगाई हमारे लिए कैसे अच्छी है’, ‘मोदी जी ने किया होगा, तो कुछ सोच-समझकर ही किया होगा.’ ‘गोएबल्स से प्रेरित’ ऐसे व्याख्यानों से लोगों को बरगलाते हैं.ह्व खरगे ने कहा, ह्लपर अब जनता जागरूक हो रही है. जनता जान चुकी है कि जानलेवा महंगाई की असली प्रायोजक केवल मोदी सरकार ही है.ह्व ट्वीट के साथ खरगे ने एक चार्ट भी साझा किया, जिसमें चावल, गेहूं, अरहर दाल, प्याज, आलू, टमाटर, दूध, नमक और चीनी जैसी खाद्य वस्तुओं की मौजूदा और पिछले साल की कीमतें दी गई हैं. ‘गोएबल्स’ से खरगे का इशारा नाजी तानाशाह एडॉल्फ हिटलर के मंत्री जोसेफ गोएबल्स की तरफ समझा जा रहा है, जिसे झूठ और दुष्प्रचार फैलाने के लिए जाना जाता था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu