मोहन बागान ने अपने प्रशंसकों के साथ दुर्व्यवहार के लिए केकेआर प्रबंधन को लताड़ा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 21 May 2023 08:07 PM
मोहन बागान ने अपने प्रशंसकों के साथ दुर्व्यवहार के लिए केकेआर प्रबंधन को लताड़ा
ऑडियो सुनें

कोलकाता. मोहन बागान ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए रविवार को दावा किया कि शहर की आईपीएल फ्रेंचाइजी ने उसके प्रशंसकों को इस फुटबाल क्लब की जर्सी पहनने के कारण ईडन गार्डन्स में प्रवेश करने से रोक दिया था. मोहन बागान और लखनऊ सुपरजाइंट्स का मालिक आरपी संजीव गोयनका ग्रुप है. लखनऊ की टीम केकेआर के खिलाफ शनिवार को खेले गए मैच में बागान की जर्सी के रंग वाली पोशाक पहनकर उतरी थी. लखनऊ ने यह मैच एक रन से जीता था.

मोहन बागान के महासचिव देवाशीष दत्ता ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा,” यह मोहन बागान के समर्थकों के लिए विशेष मैच था क्योंकि लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम हरे और मैरून रंग की जर्सी पहनकर इस मैच में उतरी थी.” उन्होंने कहा,” लेकिन केकेआर के प्रबंधकों ने मोहन बागान के समर्थकों को स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति नहीं दी क्योंकि उन्होंने मोहन बागान की जर्सी पहन रखी थी. मोहन बागान एथलेटिक क्लब केकेआर के इस फैसले की कड़ी निंदा करता है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu