मप्र : दो युवकों ने नाबालिग लड़की के साथ किया सामूहिक बलात्कार, लाइव दिखाया अपने दोस्त को

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 11 Jun 2022 05:44 PM
मप्र : दो युवकों ने नाबालिग लड़की के साथ किया सामूहिक बलात्कार, लाइव दिखाया अपने दोस्त को
ऑडियो सुनें

ग्वालियर (मप्र). मध्यप्रदेश के ग्वालियर में दो युवकों ने 16 साल की एक लड़की के साथ कथित रूप से एक होटल में सामूहिक बलात्कार किया और इस कुकृत्य को अपने एक अन्य दोस्त को व्हाट्सएप के जरिए वीडियो कॉल कर लाइव दिखाया. पुलिस ने इसकी जानकारी दी . पुलिस ने बताया कि इसके अलावा, इन युवकों ने फिर इस कुकृत्य की तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर भी डाल दिया.

कोतवाली थाना प्रभारी राजीव गुप्ता ने बताया कि इस 16 वर्षीय लड़की को दो युवक यहां रॉक्सी पुल के पास एक होटल में लेकर दो जून को आए और उसके साथ कथित सामूहिक बलात्कार किया तथा इसके फोटो खींचे एवं वीडियो बनाये. उन्होंने कहा कि इस आरोपियों ने इस कुकृत्य को अपने एक अन्य दोस्त को व्हाट्सएप के जरिए वीडियो कॉल कर लाइव भी दिखाया. गुप्ता ने बताया कि इसके बाद इन आरोपियों ने इस कुकृत्य की तस्वीरें एवं वीडियो सोशल मीडिया पर भी जारी कर दिया .

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news