भारत जोड़ो यात्रा से बेहतर समाप्ति नहीं हो सकती मेरी सियासी पारी की: सोनिया गांधी

रायपुर: छत्तीसगढ़ के नया रायपुर में चल रहे कांग्रेस के 85वां पूर्ण अधिवेशन में सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। अधिवेशन के दूसरे दिन कांग्रेस नेता सोनिया ने कहा कि केंद्र सरकार और आरएसएस ने सभी स्वायत्त एजेंसियों पर कब्जा कर लिया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि पीएम मोदी देश के लिए नहीं अपने मित्रों के लिए सत्ता चला रहे हैं। सोनिया ने इसी के साथ राहुल गांधी की तारीफ भी की।

भारत जोड़ो यात्रा के लिए राहुल की तारीफ
सोनिया गांधी ने अपने भाषण में राहुल गांधी की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि राहुल के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा ने बहुत अच्छा काम किया। सोनिया ने कहा कि जिस तरह से राहुल ने इस यात्रा में लोगों के पास पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुना वो काबिले तारीफ है। सोनिया ने इसी के साथ अपनी रिटायरमेंट की ओर इशारा करते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से बेहतर मेरी पारी की समाप्ति नहीं हो सकती।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button