समय की कसौटी पर खरा उतरा है राजग: प्रधानमंत्री मोदी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 18 Jul 2023 08:26 PM
समय की कसौटी पर खरा उतरा है राजग: प्रधानमंत्री मोदी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की बैठक से ठीक पहले कहा कि केंद्र का सत्ताधारी गठबंधन समय की कसौटी पर खरा उतरा है जो राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाना चाहता है और क्षेत्रीय आकांक्षाओं को पूरा करना चाहता है.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा के मुताबिक राजग की बैठक में 38 दलों ने शामिल होने की पुष्टि की है. बैठक में प्रधानमंत्री मोदी भी मौजूद रहेंगे. मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के दौरान यह राजग की इस स्तर की पहली बैठक होगी. यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब विपक्षी दलों ने आज ही बेंगलुरू में अपनी दूसरी बैठक की और अपने गठबंधन का नाम ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)’ रखा है.

इसके कुछ ही देर मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ”यह बहुत खुशी की बात है कि पूरे भारत से हमारे मूल्यवान सहयोगी आज दिल्ली में राजग की बैठक में भाग लेंगे. हमारा गठबंधन समय की कसौटी पर खरा उतरा है जो राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाना चाहता है और क्षेत्रीय आकांक्षाओं को पूरा करना चाहता है.” बेंगलुरू में हुई विपक्षी दलों की बैठक में 26 विपक्षी दलों ने हिस्सा लिया.

शुरु हुई राजग की बैठक, प्रधानमंत्री मोदी भी पहुंचे

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की बैठक मंगलवार को यहां स्थित एक पंचसितारा होटल में आरंभ हुई. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी बैठक में भाग लेने पहुंचे, जहां भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के जीतन राम मांझी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के ई पलानीस्वामी सहित कुछ अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया.

इस बैठक में 38 दलों के शामिल होने की संभावना है. बैठक में भाग लेने पहुंचे दलों के विभिन्न नेताओं का स्वागत केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और भाजपा महासचिव विनोद तावड़े ने किया. बैठक आरंभ होने से ठीक पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि केंद्र का राजग समय की कसौटी पर खरा उतरा है, जो राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाना चाहता है और क्षेत्रीय आकांक्षाओं को पूरा करना चाहता है.

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के दौरान यह राजग की इस स्तर की पहली बैठक होगी. यह बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब विपक्षी दलों ने आज ही बेंगलुरू में अपनी दूसरी बैठक की और अपने गठबंधन का नाम ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)’ रखा है.

इसके कुछ ही देर बाद प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ”यह बहुत खुशी की बात है कि पूरे भारत से हमारे मूल्यवान सहयोगी आज दिल्ली में राजग की बैठक में भाग लेंगे. हमारा गठबंधन समय की कसौटी पर खरा उतरा है, जो राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाना चाहता है और क्षेत्रीय आकांक्षाओं को पूरा करना चाहता है.” बेंगलुरू में हुई विपक्षी दलों की बैठक में 26 विपक्षी दलों ने हिस्सा लिया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu