नेहरू ने लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत किया, भाजपा ने संस्थाओं को ध्वस्त किया: राहुल

नयी दिल्ली. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को कहा कि वह लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने वाले व्यक्ति थे, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने गत आठ वर्षों में संस्थाओं को ध्वस्त करके लोकतंत्र को कमजोर किया है.

राहुल ने ट्वीट किया, ‘‘आईआईटी, आईआईएम, एलआईसी, भेल, एनआईडी, बार्क, एम्स, इसरो, सेल, ओएनजीसी….नेहरू जी संस्था निर्माता थे, जिन्होंने हमारी लोकतांत्रिक जड़ों को मजबूत किया.’’उन्होंने दावा किया, ‘‘पिछले आठ वर्षों में भाजपा ने संस्थाओं को ध्वस्त करके लोकतंत्र को कमजोर कर दिया है. भारत को अब ‘भारत जोड़ो’ की सबसे ज्यादा जरूरत है.’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button