नेतन्याहू ने गाजा में सैन्य अभियान का विस्तार करने का लिया संकल्प

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 25 Dec 2023 08:27 PM
नेतन्याहू ने गाजा में सैन्य अभियान का विस्तार करने का लिया संकल्प
ऑडियो सुनें

काहिरा. इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि हमास के खिलाफ जारी उसके युद्ध को रोकने के अंतरराष्ट्रीय प्रयासों के बावजूद इजराइली सेना आने वाले दिनों में गाजा क्षेत्र में जमीनी हमला विस्तारित करेगी. नेतन्याहू ने अपनी लिकुड पार्टी के सदस्यों को सोमवार को संबोधित करते हुए कहा, ” युद्ध अभी खत्म होने के करीब नहीं है.”

उन्होंने गाजा में हमास के खिलाफ जारी युद्ध में हिस्सा लेने वाले इजराइली सैनिकों से मुलाकात के बाद यह टिप्पणी की. नेतन्याहू ने यह टिप्पणी ऐसे समय में की है जब इजराइल-हमास युद्ध को खत्म करने के लिए मिस्र एक महत्वाकांक्षी प्रस्ताव पेश कर रहा है. इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा, ”हम रुक नहीं रहे हैं. हम लड़ाई जारी रखे हुए हैं और आने वाले दिनों में हम इस लड़ाई का विस्तार करेंगे. यह एक लंबी लड़ाई होगी और यह खत्म होने के करीब नहीं है. ”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu