बिलासपुर: बस पलटने से नवजात बच्ची की मौत, 30 से अधिक लोग घायल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 30 Jun 2024 07:14 PM
बिलासपुर: बस पलटने से नवजात बच्ची की मौत, 30 से अधिक लोग घायल

ऑडियो सुनें

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में रविवार को एक बस के पलट जाने से एक नवजात बच्ची की मौत हो गई और 30 से अधिक यात्री घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा तोरवा थाना क्षेत्र में लालखदान फ्लाईओवर के पास सुबह करीब 11 बजे हुआ. बस बिलासपुर शहर से सारंगढ़ कस्बे की ओर जा रही थी. उन्होंने बताया कि कुछ राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी. राहगीरों ने एक एंबुलेंस को भी मौके पर बुलाया.

उन्होंने बताया कि इस हादसे में एक नवजात बच्ची की मौत हो गई तथा घायलों को छत्तीसगढ़ आयुर्वज्ञिान संस्थान (सीआईएमएस) और अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जिलाधिकारी को घायलों के लिए उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. साय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “बिलासपुर के पास बस पलट जाने से एक नवजात बच्ची की मौत होने तथा 30-35 यात्रियों के घायल होने का दु?खद समाचार मिला. घायलों को सीआईएमएस तथा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जिलाधिकारी को घायलों के लिए समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं.”

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 मोदी कैबिनेट: गेहूं की एमएसपी में वृद्धि, 2.79 लाख करोड़ रुपये की तीन योजनाओं को मंजूरी, जानिए मंत्री क्या बोले
  2. 2 ये रिश्ता क्या कहलाता है : राज्यसभा सीट के लिए उद्योगपति नाथवानी ने पर्चा भरा, समाजवादी पार्टी ने बनाया उम्मीदवार, पिता भाजपा से हैं सांसद, रिलायंस ग्रुप के प्रेसिडेंट भी हैं
  3. 3 मंत्रिपरिषद के नए फैसले : अतिथि व्याख्याता नीति में बदलाव, छत्तीसगढ़ के मूल निवासी को प्राथमिकता, अग्निवीर सैनिकों को सिविल सेवा पदों में 10 प्रतिशत आरक्षण, सीएम साय के नेतृत्व में हुई बैठक
  4. 4 Flight or Fight : फ्लाइट के पायलट आपस में भिड़े, कॉकपिट में चले चाकू, दो घायल, 180 यात्री थे सवार, चीख-पुकार वाला वीडियो फोटो वायरल
By Yogesh Kumar Sahu