नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, 3 महीने पहले की थी कोर्ट मैरिज…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 26 Sep 2023 10:21 AM
नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, 3 महीने पहले की थी कोर्ट मैरिज…
ऑडियो सुनें

रायगढ़: जिले में पति की बेवफाई से परेशान एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों की 3 महीने पहले लव मैरिज हुई थी। लेकिन इसके बाद उसका पति मोहल्ले की ही दूसरी लड़की को भगा ले गया था। खुदकुशी की सूचना के बाद सोमवार को मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना कोतरा रोड़ थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार किरोड़ीमल नगर चिराईपानी इंदिरा आवास में 19 साल की सरोज प्रधान का अपने ही पड़ोसी ओमिका यदुवंशी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके बाद दोनों ने 3 महीने पहले ही कोर्ट मैरिज की थी। शादी के बाद सरोज अपने ससुराल में रह रही थी। पिछले दिनों पति ओमिका यदुवंशी ने मोहल्ले के ही एक और लड़की को भगा ले जाने के कारण सरोज आहत हो गई। बेटी को परेशान देख उसके माता-पिता उसे अपने घर ले आये थे। जहां सोमवार की दोपहर सरोज ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav