बीजापुर में अलग-अलग जगहों से नौ नक्सली गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 09 Jun 2024 10:05 PM
बीजापुर में अलग-अलग जगहों से नौ नक्सली गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में अलग-अलग जगहों से नौ नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि इनमें से आठ को उसूर थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया, जबकि एक को नैमेड़ थाना क्षेत्र से बंदी बनाया गया.

पुलिस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, “गिरफ्तार किए गए सभी कैडर प्रतिबंधित माओवादी आंदोलन के सक्रिय सदस्य थे और कथित तौर पर सुरक्षार्किमयों को निशाना बनाने के लिए आईईडी लगाने, सड़कों को नुकसान पहुंचाने और पोस्टर एवं बैनर लगाने की घटनाओं में शामिल थे.” बयान में कहा गया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 196वीं बटालियन, कमांडो बटालियन फॉर रेजोल्यूट एक्शन (कोबरा-सीआरपीएफ की एक विशिष्ट इकाई) की 205वीं बटालियन के साथ-साथ स्थानीय पुलिस की एक संयुक्त टीम उसूर में कार्रवाई में शामिल थी.

इसमें कहा गया है, “उसूर से गिरफ्तार किए गए लोगों में सोना कुंजाम (40), अंडा कड़ती (30), मंगू मड़कम (24), संतोष कड़ती (25), सोना मुचाकी (22), हड़मा कड़ती (27), सुरेश मड़कम (28) और देवेंद्र मुचाकी (25) शामिल हैं. ये आठ लोग पिछले महीने कई स्थानों पर उसूर-अवापल्ली सड़क को नुकसान पहुंचाने और बंद के समर्थन में माओवादी बैनर और पर्चे लगाने में कथित रूप से शामिल थे.” बयान में कहा गया है कि अवलम आयतु (49) को जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) ने नैमेड़ इलाके से गिरफ्तार किया है तथा वह इलाके में पुलिसर्किमयों पर हमले की घटना में वांछित था.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu