नीतीश सरकार न्याय नहीं, सिर्फ़ सत्ता की राजनीति का प्रतीक बन चुकी है: राहुल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 05 Jun 2025 08:53 PM
नीतीश सरकार न्याय नहीं, सिर्फ़ सत्ता की राजनीति का प्रतीक बन चुकी है: राहुल
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि बिहार में 20 साल तक सत्ता में रहने के बाद भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘डबल इंजन’ सरकार राज्य को सुरक्षा, सम्मान और विकास नहीं दे पाई. उन्होंने यह दावा भी किया कि नीतीश सरकार न्याय नहीं, बल्कि सत्ता की राजनीति की प्रतीक बन चुकी है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने गया में बलात्कार पीड़िता की मां का इलाज करने उसके घर पहुंचे एक चिकित्सक की आरोपियों द्वारा कथित तौर पिटाई किए जाने की घटना को लेकर बिहार सरकार पर निशाना साधा.

राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”20 साल तक सत्ता में रहने के बाद भी नीतीश जी की डबल इंजन सरकार न तो बिहार को सुरक्षा दे पाई, न सम्मान और न ही विकास. अपराध, बेरोजग़ारी और पलायन, यही नीतीश-भाजपा सरकार की असली पहचान बन चुकी है.” उन्होंने दावा किया कि जनता को लाचार बनाकर सत्ता से चिपके रहना ही इनका एजेंडा है. कांग्रेस नेता ने दावा किया, ”नीतीश सरकार ‘न्याय’ नहीं, सिफ.र् ‘सत्ता’ की राजनीति का प्रतीक बन चुकी है.” उन्होंने दावा किया, ”अब बहुत हुआ. समय आ गया है कि हम अन्याय के इस चक्र को तोड़ें और बिहार को सुरक्षा, स्वाभिमान और सम्मान की राह पर आगे ले चलें.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu