CUET UG 2022 Exam Postponed: स्नातक स्तरीय पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए हो रही कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) 2022 परीक्षा लगातार तीसरे दिन बाधित रही है। एनटीए की ओर से जानकारी दी गई कि अपरिहार्य कारणों की वजह से सीयूईटी यूजी 2022 के दूसरे चरण के तीसरे दिन की परीक्षा को 13 राज्यों के 53 परीक्षा केंद्रों पर स्थगित करना पड़ा है। सीयूईटी यूजी परीक्षा 2022 के बारे में अधिक अपडेट और जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट – cuet.samarth.ac.in या एनटीए की वेबसाइट – nta.nic.in पर नजर रखनी चाहिए।
दिल्ली, यूपी, हरियाणा समेत यहां टाली गई परीक्षा
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने बताया कि लॉजिस्टिक, टेक्नीकल और अन्य प्रशासनिक कारणों की वजह से शनिवार को लगातार तीसरे दिन परीक्षा स्थगित की गई है। शनिवार को दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मिजोरम, अरूणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, अमस, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और लद्दाख में आदि के कुल 53 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा स्थगित हुई है।
CUET UG 2022 Postponed: तीसरे दिन दिल्ली, यूपी, हरियाणा समेत 13 राज्यों में टाली गई सीयूईटी यूजी परीक्षा
Author: www.navabharat.news
UPDATED: Tue, 22 Sep 2026 05:48 AM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 अंबानी-मस्क टकराव: रिलायंस के बयान पर स्टारलिंक का जवाब, बोली- भारत को हाई-स्पीड इंटरनेट से जोड़ने के लिए तैयार
- 2 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में बढ़ती नशाखोरी: कच्ची शराब और नशीले इंजेक्शन की गिरफ्त में युवा, सप्लाई नेटवर्क की जांच और सख्त कार्रवाई की मांग
- 3 बॉक्स ऑफिस: दूसरे दिन ‘जेलर 2’ ने वर्ल्डवाइड पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा, ‘नई नवेली’ ने ‘प्रहार’ को पछाड़ा, जानें बाकी फिल्मों का हाल
- 4 एशियन गेम्स 2026 में कांस्य जीतने वाले जशपुर के अनिमेष कुजूर से मिले सीएम साय, कहा- पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By www.navabharat.news