ओडिशा के मुख्यमंत्री माझी दिल्ली रवाना…

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 13 Jan 2025 03:39 PM
ओडिशा के मुख्यमंत्री माझी दिल्ली रवाना…
ऑडियो सुनें

भुवनेश्वर: ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी सोमवार को नयी दिल्ली के दो दिवसीय दौरे पर रवाना हुए। ओडिशा में आयुष्मान भारत योजना के क्रियान्वयन के लिए केंद्र के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर के अवसर पर माझी मौजूद रहेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) को राज्य की गोपबंधु जन आरोग्य योजना (जीजेएवाई) के साथ एकीकृत किया गया है। माझी के साथ ओडिशा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मुकेश महांिलग भी दिल्ली जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री माझी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘डबल इंजन सरकार राज्य में स्वास्थ्य क्षेत्र के विकास को महत्व दे रही है। आज नयी दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा की मौजूदगी में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और गोपबंधु जन आरोग्य योजना के एकीकृत कार्यान्वयन के लिए केंद्र और राज्य सरकार के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। ’’ इस समझौते पर अपराह्न करीब दो बजे राष्ट्रीय राजधानी के विज्ञान भवन में हस्ताक्षर किए जाएंगे। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और ओडिशा से जुएल ओराम के भी मौजूद रहने की संभावना है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital