उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग की

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 13 Jan 2025 03:03 PM
उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग की
ऑडियो सुनें

सोनमर्ग: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को कहा कि क्षेत्र में ंिहसा फैलाने वालों को हमेशा हार का सामना करना पड़ेगा और ऐसे लोगों को लोकतंत्र को कोई नुकसान पहुंचाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग इलाके में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण 6.5 किलोमीटर लंबी जेड-मोड़ सुरंग का उद्घाटन करने के बाद आयोजित एक कार्यक्रम में उमर ने यह बात कही।

अब्दुल्ला ने पिछले वर्ष सुरंग निर्माण श्रमिकों पर हुए आतंकवादी हमले में जान गंवाने वाले एक स्थानीय चिकित्सक सहित सात लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने देश और जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital