चार में से एक शव किसी बंधक का नहीं है: इजराइल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 15 Oct 2025 09:33 PM
चार में से एक शव किसी बंधक का नहीं है: इजराइल
ऑडियो सुनें

तेल अवीव. इजराइली सेना ने बुधवार को कहा कि संघर्ष विराम समझौते के तहत हमास द्वारा एक दिन पहले सौंपे गए शवों में से एक शव गाजा में बंधक बनाकर रखे गए व्यक्ति का नहीं है. नाजुक युद्ध विराम समझौते पर दबाव कम करने के लिए हमास ने मंगलवार को चार शव सौंपे. इससे पहले सोमवार को चार शव सौंपे गए थे जब शेष 20 जीवित बंधकों को रिहा किया गया था. कुल मिलाकर, इजराइल 28 मृत बंधकों के शवों की वापसी का इंतजार कर रहा है.

सेना ने कहा कि “नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक मेडिसिन” में जांच पूरी होने के बाद, हमास द्वारा इजराइल को सौंपा गया चौथा शव किसी भी बंधक से मेल नहीं खाता है. इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने बुधवार को मांग की कि हमास, बंधकों के शवों की वापसी के बारे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा प्रस्तुत युद्धविराम समझौते में निर्धारित आवश्यकताओं को पूरा करे.

उन्होंने कहा, “हम इस पर कोई समझौता नहीं करेंगे और अपने प्रयास तब तक नहीं रोकेंगे जब तक कि हम अंतिम मृतक बंधक को वापस प्राप्त नहीं कर लेते.” अमेरिका द्वारा प्रस्तावित युद्धविराम योजना में सभी बंधकों – जीवित और मृत – को निर्धारित समय सीमा में सौंपने का आ”ान किया गया था. यह समय सीमा सोमवार को समाप्त हो गई, लेकिन समझौते के तहत, अगर ऐसा नहीं होता है, तो हमास को मृत बंधकों के बारे में जानकारी साझा करनी होगी और जल्द से जल्द सभी को सौंपने का प्रयास करना होगा.

यह पहली बार नहीं है जब हमास ने इज.राइल को कोई गलत शव लौटाया हो. इस साल की शुरुआत में हुए पिछले युद्धविराम के दौरान, समूह ने कहा था कि उसने शिरी बिबास और उनके दो बेटों के शव सौंपे थे. मगर इज.राइल में जांच के दौरान लौटाए गए शवों में से एक की पहचान फलस्तीनी महिला के रूप में हुई. बिबास का शव एक दिन बाद वापस लाया गया और उसकी पहचान हो गई.

हमास के प्रवक्ता हज.म कासिम ने बुधवार को ‘टेलीग्राम’ मैसेजिंग ऐप पर कहा कि उनका समूह युद्धविराम समझौते में बनी सहमति के अनुसार बंधकों के शव वापस करने के लिए काम कर रहा है. उन्होंने इज.राइल पर मंगलवार को गाजा के पूर्वी शहर और क्षेत्र के दक्षिणी शहर रफा में गोलीबारी करके समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया.

इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज. ने बुधवार को कहा कि सेना समझौते में निर्धारित तैनाती सीमाओं के अनुरूप काम कर रही है और चेतावनी दी कि तैनाती सीमा के निकट आने वाले किसी भी व्यक्ति को निशाना बनाया जाएगा – जैसा कि मंगलवार को कई चरमपंथियों के साथ हुआ. गाजा से रिहा हुए दो बंधकों के शवों को बुधवार को दफनाया जाना था. परिवार ने लोगों से बुधवार दोपहर सड़क पर इकट्ठा होने का आ”ान किया ताकि वे एक बंधक की शव यात्रा में शामिल हो सकें.

गाजा में बचे बंधकों पर एक नजर

इजराइलियों ने सोमवार को इजराइल-हमास संघर्ष विराम के पहले चरण के तहत गाजा में रखे गए अंतिम 20 जीवित बंधकों की वापसी का जश्न मनाया. हमास ने कहा कि अगले दो दिनों में उसने आठ बंधकों के शव भी भेजे. हालांकि इजराइली सेना ने बुधवार को कहा कि भेजे गए शवों में से एक बंधक का नहीं था.

फलस्तीनियों ने संघर्ष विराम के पहले हिस्से के रूप में इजराइल द्वारा लगभग 2,000 कैदियों और बंदियों को रिहा किए जाने पर खुशी मनाई. हमास के नेतृत्व वाले आतंकवादियों ने सात अक्टूबर, 2023 के हमले में लगभग 1,200 लोगों को मार डाला था, जिनमें ज्यादातर नागरिक थे और 251 लोगों को बंधक बना लिया था. गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि इसके बाद हुए युद्ध में गाजा में 67,600 से अधिक फलस्तीनी मारे गए हैं, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं. मंत्रालय नागरिकों और लड़ाकों के बीच अंतर नहीं करता है.

बंधकों का विवरण इस प्रकार है.
सात अक्टूबर के हमले के दौरान पकड़े गए बंधकों की कुल संख्या: 251 सात अक्टूबर के हमले से पहले पकड़े गए बंधक: चार (दो जो 2014 और 2015 में गाजा में दाखिल हुए थे और 2014 के युद्ध में मारे गए दो सैनिकों के शव) अदला-बदली या अन्य सौदों के तहत छोड़े गए जीवित बंधक: 160 सौदों के तहत दिए गए बंधकों के शव: 15 इजराइली सेना द्वारा वापस लाए गए बंधकों के शव: 51 जीवित

बचाए गए बंधक: आठ
अभी भी हमास के पास मौजूद बंधकों के शव: 21 गैर-इजराइली जिनके शव अभी भी गाजा में हैं: तीन (जिनमें दो थाई और एक तंजानियाई नागरिक शामिल हैं)

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu