तमिलनाडु में आईएसआईएस की तर्ज पर किए गए कार बम विस्फोट में एक और आरोपी गिरफ्तार

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 02 Aug 2023 03:47 PM
तमिलनाडु में आईएसआईएस की तर्ज पर किए गए कार बम विस्फोट में एक और आरोपी गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: पिछले साल तमिलनाडु के कोयंबटूर में वैश्विक आंतकी संगठन आईएसआईएस की तर्ज पर किए गए कार बम विस्फोट से जुड़े मामले में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कोयंबटूर के उक्कदम में 23 अक्टूबर 2022 को ईश्वरन कोविल स्ट्रीट स्थित प्राचीन अरुलमिगु कोट्टई संगमेश्वर थिरुकोविल मंदिर के सामने एक ‘संर्विधत विस्फोटक उपकरण’ (आईईडी) से लदी कार में विस्फोट हो गया था, जिसमें मामले के मुख्य आरोपी जे. मुबीन की मौत हो गयी थी।

एनआईए के एक प्रवक्ता ने बताया कि कोयंबटूर निवासी मोहम्मद इदरीस को अन्य आरोपियों के साथ मिलकर आतंकी हमले की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा, “इदरीस, मुबीन के संपर्क में था और अन्य आरोपियों के साथ आतंकी हमले की साजिश को लेकर होने वाली बैठकों में शामिल होता था।”

अधिकारी ने जांच के हवाले से बताया कि मुबीन, आईएसआईएस की कट्टर विचारधारा से प्रभावित था और उसने प्रतिबंधित समूह के स्व-घोषित खलीफा अबू-अल-हसन अल-हाशिमी अल-कुरैशी के प्रति निष्ठा का वादा करने के बाद आतंकवादी हमले को अंजाम दिया था।
उन्होंने बताया कि इस साल 20 अप्रैल और दो जून को संघीय जांच एजेंसी ने मामले में क्रमश?

छह और पांच आरोपियों के खिलाफ चेन्नई के पूनमल्ली में एनआईए अदालत के समक्ष दो अलग-अलग आरोप पत्र दायर किए। अधिकारी ने बताया कि यह मामला शुरूआत में उक्कदम पुलिस थाने द्वारा दर्ज किया गया था और बाद में 27 अक्टूबर, 2022 को एनआईए ने इसकी जांच अपने हाथों में ले ली।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav