केवल अच्छे किस्म के धान पर ‘बोनस’ देने के फैसले की विपक्ष ने की आलोचना

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 21 May 2024 01:16 PM
केवल अच्छे किस्म के धान पर ‘बोनस’ देने के फैसले की विपक्ष ने की आलोचना
ऑडियो सुनें

हैदराबाद: तेलंगाना में विपक्षी दल बीआरएस और भाजपा ने राज्य की कांग्रेस सरकार के आगामी खरीफ सीजन में केवल अच्छी गुणवत्ता वाले धान की खेती करने वाले किसानों को एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) पर ‘बोनस’ देने के फैसले की मंगलवार को आलोचना की।

बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के टी रामा राव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव से पहले ‘‘धान की फसल’’ के लिए 500 रुपये बोनस का वादा किया था, लेकिन अब वह कह रही है कि बोनस केवल अच्छी किस्म के धान के लिए है।

उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस का धोखा, विश्वासघात है। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता एन. वी. सुभाष ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने केवल अच्छी किस्म के धान पर बोनस देने का निर्णय लेकर किसानों को ‘‘धोखा’’ दिया है, जबकि उसने सामान्य तौर पर धान पर 500 रुपये का बोनस देने का वादा किया था।

भाजपा ने राज्य स्थापना दिवस समारोह में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को आमंत्रित करने के राज्य सरकार के फैसले पर भी आपत्ति जताई।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav