बेंगलुरु में 17 और 18 जुलाई को होगी विपक्षी दलों की बैठक…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 03 Jul 2023 02:10 PM
बेंगलुरु में 17 और 18 जुलाई को होगी विपक्षी दलों की बैठक…
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ विपक्षी एकजुटता की कवायद को गति देने के लिए प्रमुख विपक्षी पार्टियों की आगामी बैठक 17 और 18 जुलाई को बेंगलुरु में होगी। कांग्रेस के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने यह जानकारी दी।

उन्होंने ट्वीट किया, ” पटना में विपक्ष की सफल बैठक के बाद हम अगली बैठक 17 और 18 जुलाई को बेंगलुरु में करेंगे। हम फासीवादी और अलोकतांत्रिक ताकतों को पराजित करने तथा देश को आगे ले जाने वाले एक दृष्टिकोण को प्रस्तुत करने के अपने संकल्प को लेकर अडिग हैं।”

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस समेत 15 से अधिक विपक्षी दलों ने गत 23 जून को पटना में बैठक की थी जिसमें उन्होंने भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर चुनाव लड़ने और आगे बढ़ने को लेकर प्रतिबद्धता जताई थी। विपक्षी दलों की अगली बैठक ऐसे समय होने जा रही है जब महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में दो फाड़ हो गई है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार के भतीजे अजित पवार समेत पार्टी के नौ विधायकों ने रविवार को एकनाथ ंिशदे सरकार में मंत्री पद की शपथ ले ली। अजित पवार इस सरकार में उप मुख्यमंत्री बने हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav