हमारा ध्यान आतंकी तंत्र के पूर्ण उन्मूलन पर होना चाहिए : सिन्हा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 17 Nov 2024 10:36 PM
हमारा ध्यान आतंकी तंत्र के पूर्ण उन्मूलन पर होना चाहिए : सिन्हा

ऑडियो सुनें

जम्मू. जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को क्षेत्र के विकास के लिए केंद्र शासित प्रदेश से आतंकवाद और आतंकवादियों का समर्थन करने वाले तंत्र को पूरी तरह से खत्म करने पर जोर दिया. यहां वरिष्ठ सिविल और पुलिस अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि आतंकवादी तंत्र को सहायता और बढ़ावा देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए.

सिन्हा ने कहा, “अधिक तालमेल और समग्र सरकारी दृष्टिकोण के साथ हमारा ध्यान आतंकवाद और उसे समर्थन देने वाले पूरे तंत्र के पूर्ण उन्मूलन पर होना चाहिए.” उन्होंने कहा कि अधिकारियों को तब तक चैन से नहीं बैठना चाहिए जब तक आतंकवादियों का सफाया नहीं हो जाता. सिन्हा ने अधिकारियों से कहा कि “जम्मू कश्मीर से आतंकवाद का सफाया करना न केवल सुरक्षा के लिहाज से बल्कि शांति स्थापित करने के लिहाज से भी आपका सबसे बड़ा योगदान होगा.”

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 Suruchi Club : महिला उद्यमी रश्मि अग्रवाल प्रेरणा भट्ट मनीषा अग्रवाल मधु अरोरा डॉ प्रिया जोशी संजना बघेल कविता देव ने साझा किए कारोबारी टिप्स, नवभारत की डायरेक्टर यश्वी माहेश्वरी रहीं अतिथि मेजबान
  2. 2 Suruchi Club : महिला उद्यमी रश्मि अग्रवाल प्रेरणा भट्ट मनीषा अग्रवाल मधु अरोरा डॉ प्रिया जोशी संजना बघेल कविता देव ने साझा किए कारोबारी टिप्स, नवभारत की डायरेक्टर यश्वी माहेश्वरी रहीं अतिथि मेजबान
  3. 3 Suruchi Club : महिला उद्यमी रश्मि अग्रवाल प्रेरणा भट्ट मनीषा अग्रवाल मधु अरोरा डॉ प्रिया जोशी संजना बघेल कविता देव ने साझा किए कारोबार, नवभारत की डायरेक्टर यश्वी माहेश्वरी रहीं अतिथि मेजबान
  4. 4 Suruchi Club : महिला उद्यमी रश्मि अग्रवाल प्रेरणा भट्ट मनीषा अग्रवाल मधु अरोरा डॉ प्रिया जोशी संजना बघेल कविता देव ने साझा किए कारोबारी टिप्स, नवभारत की डायरेक्टर यश्वी माहेश्वरी रहीं अतिथि मेजबान
By Yogesh Kumar Sahu