पहले चरण के 223 उम्मीदवारों में से 46 उम्मीदवार करोड़पति, ‘आप’ के खड़गराज सबसे अमीर…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 28 Oct 2023 03:50 PM
पहले चरण के 223 उम्मीदवारों में से 46 उम्मीदवार करोड़पति, ‘आप’ के खड़गराज सबसे अमीर…
ऑडियो सुनें

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण में चुनाव लड़ रहे 223 उम्मीदवारों में से 46 उम्मीदवार करोड़पति हैं, जिनमें आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार खड़गराज ंिसह 40 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के साथ सबसे अमीर प्रत्याशी हैं।

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) और छत्तीसगढ़ इलेक्शन वॉच की रिपोर्ट के अनुसार पहले चरण में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की संपत्ति का औसत 1.34 करोड़ रुपये है। रिपोर्ट के अनुसार राज्य के प्रमुख दलों में भाजपा के 20 उम्मीदवारों की प्रति उम्मीदवार औसत संपत्ति 5.33 करोड़ रुपये है। कांग्रेस के 20 उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 5.27 करोड़ रुपये है तथा आप के 10 उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 4.45 करोड़ रुपये है। वहीं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के 15 उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 30.54 लाख रुपये है।

राज्य की कुल 90 विधानसभा सीटों में से 20 पर पहले चरण में सात नवंबर को मतदान होगा। जबकि शेष 70 निर्वाचन क्षेत्रों में 17 नवंबर को मतदान होगा। रिपोर्ट के अनुसार सबसे अधिक घोषित संपत्ति वाले शीर्ष तीन उम्मीदवारों में सबसे आगे कवर्धा सीट से पूर्व शाही परिवार के वंशज आप के खड़गराज ंिसह (40 करोड़ रुपये से अधिक) हैं। इसके बाद पंडरिया सीट से भाजपा की भावना बोहरा (33 करोड़ रुपये से अधिक) और कांग्रेस के जगदलपुर सीट से उम्मीदवार जतीन जायसवाल (16 करोड़ रुपये से अधिक) हैं।

सबसे कम संपत्ति वाले तीन उम्मीदवार डोंगरगढ़ (एससी) सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हेम कुमार सतनामी (आठ हजार रुपये), अंतागढ़ (एसटी) से भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के नरहर देव गावड़े (10 हजार रुपये) और राजनांदगांव से रिपब्लिकन पक्ष (खोरपिया) की प्रतिमा वासनिक (10 हजार रुपये) हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कांकेर (एसटी) सीट से आजाद जनता पार्टी की उम्मीदवार पार्वती तेता और मोहला-मानपुर (एसटी) से जेसीसी (जे) के उम्मीदवार नागेश पुरम ने शून्य संपत्ति घोषित की है।

रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस के उम्मीदवार मोहम्मद अकबर (कवर्धा सीट) और भाजपा के दो उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री रमन ंिसह (राजनांदगांव) और विक्रांत ंिसह (खैरागढ़) आयकर रिटर्न (आईटीआर) में घोषित उच्च आय वाले शीर्ष तीन उम्मीदवार हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि आईटीआर में अकबर ने अपनी कुल आय एक करोड़ रुपये (स्वयं, पति/पत्नी और आश्रित) से अधिक दिखाई है, उसके बाद विक्रांत ंिसह (63 लाख रुपये से अधिक) और रमन ंिसह (55 लाख रुपये से अधिक) हैं।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 223 उम्मीदवारों में से 115 (52 फीसदी) ने अपनी शैक्षणिक योग्यता पांचवीं और 12वीं कक्षा के बीच घोषित की है, जबकि 97 (43 फीसदी) उम्मीदवारों ने स्रातक या उससे ऊपर की शैक्षणिक योग्यता होने की जानकारी दी है। पांच उम्मीदवार डिप्लोमा धारक हैं तथा चार उम्मीदवारों ने खुद को सिर्फ साक्षर बताया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि एक उम्मीदवार निरक्षर है, जबकि एक उम्मीदवार ने अपनी शैक्षणिक योग्यता नहीं बताई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पहले चरण में 25 (11 फीसदी) महिला उम्मीदवार चुनाव लड़ रही हैं, जिनमें से तीन-तीन कांग्रेस और भाजपा से हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav