पहलगाम हमला : कांग्रेस के पूर्व विधायक के कथित पोस्ट को लेकर विवाद

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 28 Apr 2025 11:09 PM
पहलगाम हमला : कांग्रेस के पूर्व विधायक के कथित पोस्ट को लेकर विवाद
ऑडियो सुनें

रायपुर. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक यू डी मिंज के फेसबुक अकाउंट से कथित तौर पर ‘भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारत की हार’ संबंधी पोस्ट होने के बाद मिंज राज्य के सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के निशाने पर आ गए हैं. हालांकि मिंज ने दावा किया है कि उनका फेसबुक अकाउंट ‘हैक’ हो गया था जिसके कारण ‘गलतफहमी’ हो सकती है.

मिंज के कथित फेसबुक पोस्ट को साझा करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने लिखा है, ”आप तय मानिये, कांग्रेस का लगभग हर कार्यकर्ता एक संभावित देशद्रोही है.” यू डी मिंज 2018 से 2023 के बीच जशपुर जिले के कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक थे. इस सीट से फिलहाल मुख्यमंत्री साय विधायक हैं. आदिवासी बहुल कुनकुरी क्षेत्र में बड़ी आबादी ईसाई धर्म को मानने वालों की है.

झा ने मिंज के शनिवार के जिस कथित पोस्ट को साझा किया है, उसमें लिखा है, ”जो आज पाकिस्तान के विरुद्ध निर्णायक युद्ध की बात कर रहे हैं, वे जान लें कि इस बार पाकिस्तान के साथ साथ भारत को चीन से भी लड़ना होगा और ऐसी स्थिति में भारत की हार सुनिश्चित है.ह्व पोस्ट में लिखा है, ह्लपीओके के महत्वपूर्ण हिस्से में चीन ने अंधाधुंध निवेश किया है. पुराने सिल्क रोड को खोल दिया गया है. यही हाल बलूचिस्तान का भी है. ग्वादर पोर्ट को चीन ने डेवलप किया है और उसकी सेना सुरक्षा र्किमयों के नाम पर वहां पर तैनात है. बलूच विद्रोहियों की औकात नहीं है कि वे चीनी सैनिकों का मुकाबला कर सके.ह्व पोस्ट में कहा गया है, ह्लयही दोनों जगह हैं जहां से पाकिस्तान सर्मिथत आतंकवादी ऑपरेट करते हैं. एटबाबाद भी इन्हीं जगहों में है, जहां से लश्कर ए तैयबा का नेटवर्क काम करता है. अब अगर भारत इन स्थानों पर सीधे हमला करे तो चीन स्वत? इस युद्ध में पाकिस्तान के साथ खड़ा हो जाएगा. नतीजा सोच लीजिए. इसलिए पुलवामा पार्ट 2 के बाद बालाकोट कौवा मार स्ट्राइक पार्ट 2 के लिए तैयार रहिए.”

कथित पोस्ट में लिखा है, ”वैसे जो भारतीय युद्ध के समर्थन में हैं, उन सबको अग्निवीर बना कर सीमा पर भेज देना चाहिए.” मिंज के इस कथित पोस्ट को लेकर झा ने कहा है, ”फिर कांग्रेस के एक नेता का भारत विरोधी, देशद्रोही बयान! आप तय मानिये, कांग्रेस का लगभग हर कार्यकर्ता एक संभावित देशद्रोही है.ह्व उन्होंने कहा ह्लअगर ऐसे लोग कभी देशहित की बात करते दिखें भी तो उनकी विवशता आप उनके चेहरे या हावभाव से समझ जायेंगे. विशेषकर युद्ध की सी स्थिति में तो ये चलते-फिरते बम से कम नहीं होते. कब आपको गच्चा दे दें, आप समझ नहीं सकते.

उन्होंने लिखा, ह्लयाद कीजिए, चीन से जब गतिरोध उत्पन्न हुआ था, तब कांग्रेसियों ने क्या किया था? सीधे तौर पर भारत के मुख्य विपक्षी दल ने देश के आत्मसमर्पण करने की आधिकारिक घोषणा कर दी थी.ह्व झा ने लिखा है, ”इंडियन नेशनल कांग्रेस – छत्तीसगढ़ को जवाब देना चाहिये.” मिंज ने कथित पोस्ट के सामने आने और लोगों की तीखी प्रतिक्रिया को देखते हुए सफाई दी है कि उनका फेसबुक अकाउंट ‘हैक’ हो गया है. उनके फेसबुक पेज पर यह कथित पोस्ट अब नहीं है.

मिंज ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा है, ”प्रिय मित्रों, मैं आप सभी को सूचित करना चाहता हूं कि मेरा फेसबुक अकाउंट हाल ही में हैक हो गया है. इस दौरान मेरे अकाउंट से कुछ ऐसी गतिविधियां हुई हैं, जो मेरे नियंत्रण में नहीं थीं, और इससे कुछ गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं.ह्व उन्होंने लिखा, ह्लमैं इस असुविधा के लिए दिल से माफी मांगता हूं. मैंने इस समस्या को ठीक करने के लिए फेसबुक सपोर्ट से संपर्क किया है और अपने अकाउंट को सुरक्षित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रहा हूं.ह्ल कांग्रेस नेता ने कहा, ह्लकृपया मेरे अकाउंट से आए किसी भी संदिग्ध मैसेज, लिंक या पोस्ट पर ध्यान न दें और न ही उसका जवाब दें. आपके सहयोग और समझदारी के लिए धन्यवाद.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu