पाकिस्तान के मंत्री ने लोगों से कम चाय पीने को कहा, सोशल मीडिया पर शुरू हुई आलोचना

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 15 Jun 2022 06:47 PM
पाकिस्तान के मंत्री ने लोगों से कम चाय पीने को कहा, सोशल मीडिया पर शुरू हुई आलोचना
ऑडियो सुनें

इस्लामाबाद. नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान ने तेजी से घट रहे विदेशी मुद्रा भंडार को बचाने के लिए ‘देशवासियों’ से कम चाय पीने को कहा है. ‘द न्यूज इंटरनेशनल’ की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के योजना मंत्री अहसान इकबाल की तरफ से यह बयान दरअसल पाकिस्तानियों के वित्त वर्ष 2021-22 में चाय पर 83.88 अरब रुपये (40 करोड़ डॉलर) खर्च करने के बीच आया है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पूरे विश्व में चाय के सबसे आयातक देशों में एक है और अब उसे चाय आयात करने के लिए कर्ज उठाना पड़ रहा है.

इकबाल ने मंगलवार को यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं देशवासियों से अपील करता हूं कि चाय का सेवन एक से दो कप कम करें. हमें कर्ज लेकर चाय का आयात करना पड़ रहा है.’’ बजट दस्तवेजों के अनुसार, पाकिस्तान सरकार में चालू वित्त वर्ष में इससे पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले चाय के आयात पर 13 अरब रुपये (छह करोड़ डॉलर) ज्यादा खर्च किये हैं. हालांकि, इकबाल की अपील का पाकिस्तान के लोगों पर कोई Ÿखास असर नहीं दिखा और लोगों ने उनकी सोशल मीडिया पर आलोचना शुरू कर दी.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu