पाकिस्तान रूस को अगले महीने देगा कच्चे तेल का ऑर्डर: मंत्री

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 02 Apr 2023 08:56 PM
पाकिस्तान रूस को अगले महीने देगा कच्चे तेल का ऑर्डर: मंत्री
ऑडियो सुनें

इस्लामाबाद. नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान की अगले महीने रूस को कच्चे तेल का पहला ऑर्डर देने की योजना है. पाकिस्तान के पेट्रोलियम राज्य मंत्री मुसादिक मलिक ने बताया कि इसके बाद तेल को पाकिस्तान पहुंचने में लगभग चार सप्ताह लग जाएंगे.
वर्तमान में सबसे ज्यादा विदेशी ऋण और कमजोर स्थानीय मुद्रा से जूझ रहा पाकिस्तान रूस से सस्ती दरों पर कच्चा तेल खरीदने के लिए उत्साहित है.

स्थानीय समाचार पत्र डॉन न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, वित्त मंत्री इश्हाक डार ने पिछले साल कहा था कि सरकार रूस से सस्ती दरों पर कच्चा तेल खरीदने पर विचार कर रहा है. उन्होंने कहा था कि पड़ोसी भारत भी रूस से तेल खरीद रहा है. पाकिस्तान को भी अपने निर्णय लेने का अधिकार है. इसके बाद, मलिक ने तेल और गैस समेत अन्य मुद्दों पर बातचीत करने के लिए रूस का दौरा किया था. इसके बाद सरकार ने रूस से सस्ती दरों पर कच्चा तेल, पेट्रोल और डीजल खरीदने की घोषणा की थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu