हिंदू पंचांग के अनुसार, आज से 5 दिन पंचक की शुरुआत हो रही है, पंचक का नाम सुनते ही लोगों के मन में सबसे पहले सवाल आता है, कि अगले पांच दिनों तक कोई भी शुभ मांगलिक काम किया जा सकता है या नहीं.
आइए जानते हैं. हिदू धर्म में पंचक को ज्योतिष की दृष्टि से महत्वपूर्ण समय माना जाता है. पंचक के दौरान कुछ विशेष कामों को करने से बचने की सलाह दी जाती है. यही वजह है कि पंचक शुरू होते ही लोगों के मन में शादी-ब्याह, गृह प्रवेश, मुंडन और दूसरे मांगलिक कार्यों को लेकर कई सवाल उठने लगते हैं. हालांकि, हर पंचक को एक समान अशुभ नहीं माना जाता है. इस बार पंचक की शुरुआत बुधवार से हो रही है, जिसे सामान्य या दोषमुक्त पंचक कहा जाता है. ऐसे में जानते हैं कि इस दौरान किन नियमों को ध्यान रखना जरूरी माना जाता है.
कब से कब तक रहेंगे पंचक?
पंचक की शुरुआत बुधवार, 21 अक्टूबर को सुबह 7 बजे से हो रही है. इसका समापन रविवार, 25 अक्टूबर को शाम 7 बजकर 22 मिनट पर होगा. इस तरह पंचक का समय करीब पांच दिनों तक रहेगा. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, पंचक उस अवधि को कहा जाता है, जब चंद्रमा कुंभ और मीन राशि में रहते हुए धनिष्ठा नक्षत्र के उत्तरार्ध से लेकर रेवती नक्षत्र तक का गोचर करता है. इस दौरान कुल पांच नक्षत्रों को पंचक से जोड़कर देखा जाता है. इनके नाम धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद और रेवती हैं. इसी वजह से पंचक के दौरान कुछ विशेष कार्यों को करने से बचने की सलाह दी जाती है.
आज का ग्रहों के अनुसार मार्केट व्यू Overall ग्रहों की स्थिति अच्छी दिखाई दे रही है।
Tithi: अच्छी है।
Moon Position: D-1 में चंद्रमा की स्थिति ठीक है, हालांकि D-1 और D-9 दोनों में राहु का प्रभाव देखने को मिल रहा है।
Panchak: आज से पंचक काल प्रारंभ हो रहा है।
Mars & Jupiter: चंद्रमा को मंगल का पूरा सपोर्ट मिल रहा है। मंगल पर गुरु का प्रभाव होने से नीचभंग का योग भी महत्वपूर्ण रहेगा।
आज के महत्वपूर्ण समय:
10:30 AM
1:25 PM
2:15 PM से 2:30 PM तक
इन समयों पर ग्रहों का प्रभाव अधिक महत्वपूर्ण रह सकता है, इसलिए मार्केट की चाल पर विशेष नज़र रखें।
Overall, आज मार्केट में पॉजिटिव सेंटीमेंट्स के साथ ट्रेडिंग की संभावना दिख रही है।
हालांकि, एंट्री लेने से पहले प्राइस एक्शन और मार्केट कन्फर्मेशन ज़रूर देखें।