यूनियन बजट 2023 Live: राष्ट्रपति भवन से निकलीं निर्मला सीतारमण, सुबह 11 बजे से पेश करेंगी आम बजट, जानिए पल-पल के अपडेट

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Wed, 01 Feb 2023 10:18 AM
ऑडियो सुनें

यूनियन बजट 2023 Live: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज वित्त वर्ष 2023-24 का आम बजट पेश करने जा रही हैं। इस समय वित्तमंत्री राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू से मुलाकात कर संसद पहुंच रहीं हैं। संसद भवन के परिसर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट बजट को मंजूरी प्रदान करेगी। वित्तमंत्री का भाषण आज सुबह 11 बजे से लोकसभा में शुरू होगा। महंगाई, घटते जॉब, ग्लोबल मंदी और अगले साल होने वाले आम चुनावों को देखते हुए इस बार के बजट को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जानकारों को उम्मीद है कि बजट में वित्तमंत्री उज्जवला एवं आयुष्मान जैसी जनहितैषी योजनाओं में आवंटन को बढ़ा सकती हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news