अडाणी मामले में संसद को गुमराह किया गया या फिर सेबी सोई हुई थी: कांग्रेस

नयी दिल्ली. कांग्रेस ने लोकसभा में एक प्रश्न का केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी द्वारा दिए गए उत्तर का हवाला देते हुए सोमवार को सवाल किया कि संसद को गुमराह किया गया या फिर भारतीय प्रतिभूति विनिमय बोर्ड (सेबी) सोया हुआ था.

दूसरी तरफ, वित्त मंत्रालय ने कहा कि वह लोकसभा में एक प्रश्न का दिए गए उत्तर पर क़ायम है क्योंकि यह संबंधित एजेंसियों से मिली उचित जानकारी पर आधारित था.

उनके ट्वीट को रीट्वीट करते हुए वित्त मंत्रालय ने कहा, “सरकार लोकसभा में 19 जुलाई, 2021 को प्रश्न संख्या 72 का दिए उत्तर पर क़ायम है. यह जवाब सभी संबंधित एजेंसियों से मिली उचित जानकारी पर आधारित था.” उच्चतम न्यायालय ने पिछले दिनों कहा था कि वह अडाणी समूह द्वारा शेयरों की कीमतों में हेराफेरी के आरोपों की जांच पूरी करने के लिए सेबी को और तीन महीने का समय देने पर विचार करेगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button