
बारिश के कारण मैच रुका: बारिश के कारण मैच रुक चुका है। कोलकाता की टीम ने 192 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 16 ओवर में सात विकेट पर 146 रन बना लिए हैं। डकवर्थ लुईस नियम के तहत कोलकाता की टीम सात रन पीछे है। आगे मैच नहीं होने पर पंजाब की जीत तय है। हालांकि, मुकाबला होने पर कोलकाता के पास जीत हासिल करने का मौका है। सुनील नरेन और शार्दुल ठाकुर क्रीज पर हैं, आगे मैच होने पर ये दोनों अपनी टीम को जीत दिला सकते हैं, क्योंकि कोलकाता को जीत के लिए 24 गेंद में 46 रन की जरूरत है।



