केरल में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने उत्साह के साथ मनाई बकरीद

Author: navabharat digital
UPDATED: Sat, 07 Jun 2025 01:56 PM
केरल में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने उत्साह के साथ मनाई बकरीद
ऑडियो सुनें

तिरुवनंतपुरम: केरल में शनिवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पूरे उत्साह के ईद-उल-अजहा या बकरीद पर्व मनाया और इस दौरान मस्जिदों और ईदगाहों में भारी भीड़ देखी गई। बुजुर्गों और बच्चों सहित बड़ी संख्या में नमाजी मस्जिदों में पहुंचे और ‘कुर्बानी के पर्व’ को मनाने के उद्देश्य से सुबह की नमाज के लिए ईदगाहों में विशेष रूप से व्यवस्था की गई।

धार्मिक नेताओं और विद्वानों ने मस्जिदों में नमाजियों को संबोधित किया और ईद के संदेश पढ़े, जिसमें उनसे इस्लामी मूल्यों और आदर्शों को बनाए रखने का आग्रह किया गया। यहां प्रसिद्ध पलायम जुमा मस्जिद में नमाज का नेतृत्व करने वाले इमाम वी पी सुहैब मौलवी ने आतंकवादी कृत्यों की कड़ी ंिनदा की और कहा कि कोई भी धर्म आतंकवाद का समर्थन नहीं करता है।

उन्होंने कहा कि एक भी इंसान की बेवजह हत्या धरती पर पूरी मानवता की हत्या करने के समान है।
हालांकि, मौलवी ने हाल में पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले या इस तरह की आतंकी गतिविधियों का राजनीतिकरण करने से बचने के लिए कहा।

उन्होंने कहा, ‘‘हर किसी को सतर्क रहना चाहिए कि ऐसी घटनाओं के जरिए राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश न हो और समाज में घृणा तथा दुश्मनी न फैलाई जाए।’’ कई जगहों पर धार्मिक और सांस्कृतिक संगठनों ने गरीबों और जरूरतमंदों के लिए राहत और दान कार्यक्रम आयोजित किए। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीशन समेत अन्य ने इस अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital