‘हाउसफुल 5’ को लेकर लोगों में दिखा उत्साह, फैंस ने बताया ‘बेस्ट कॉमेडी फिल्म’

Author: navabharat digital
UPDATED: Fri, 06 Jun 2025 01:00 PM
‘हाउसफुल 5’ को लेकर लोगों में दिखा उत्साह, फैंस ने बताया ‘बेस्ट कॉमेडी फिल्म’
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: साल की सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ये बॉलीवुड की पहली दो क्लाइमेक्स वाली फिल्म है, जो एक साथ रिलीज हो रही है। अलग-अलग क्लाइमेक्स के चलते फिल्म को ‘हाउसफुल 5 ए’ और ‘हाउसफुल 5 बी’ दो भागों में बांटा गया है। जिसके चलते फिल्म को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोग, रिलीज होते ही थिएटर में पहुंचने लगे। जानते हैं ‘हाउसफुल 5’ देखकर लौटे लोगों का कैसा रहा रिएक्शन।

शुरुआती 5 मिनट न करें मिस

कई लोगों ने फिल्म को देखने के बाद सलाह दी है कि फिल्म के पहले 5 मिनट काफी महत्वपूर्ण हैं और उन्हें किसी भी कीमत पर मिस न करें। कुछ यूजर्स ने फिल्म की ओपेनिंग शानदार बताया और इसे बिल्कुल भी मिस न करने वाला बताया।

थिएटर के बाहर लगीं लंबी लाइनें

‘हाउसफुल 5’ को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर कई वीडियोज सामने आए हैं, जिनमें सुबह-सुबह ही थिएटर के बाहर फिल्म के लिए लंबी-लंबी लाइनें लगी दिख रही हैं। जो दर्शाती हैं कि फिल्म को लकर लोगों में क्रेज है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital