राहुल की दोषसिद्धि को चुनौती देने वाली याचिका तैयार, जल्द किया जाएगा दायर

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 29 Mar 2023 02:19 PM
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को मानहानि के मामले में सूरत की एक अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने और दो साल की सजा सुनाए जाने को चुनौती देने वाली याचिका तैयार है तथा इसे बहुत जल्द दायर किया जाएगा। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पार्टी के शीर्ष विधि सलाहकार पुर्निवचार याचिका पर काम कर रहे हैं तथा इसे सूरत की सत्र अदालत में अगले एक दो दिन में पेश किया जाएगा। कांग्रेस ने कहा है कि वह इस लड़ाई को कानूनी और राजनीतिक रूप से लड़ेगी। उधर, निर्वाचन आयोग ने बुधवार को कहा कि केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा को लेकर वह जल्दी में नहीं है क्योंकि राहुल गांधी को अदालत ने अपील के लिए 30 दिन का समय दिया है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सूरत की एक अदालत ने 2019 के मानहानि के एक मामले में दो साल की सजा सुनाई है। इसके मद्देनजर उनको गत शुक्रवार को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहरा दिया गया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav