ज्ञानवापी मस्जिद के पूरे परिसर की एएसआई से सर्वे कराने की याचिका सुनवाई के लिये मंजूर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 16 May 2023 08:35 PM
ज्ञानवापी मस्जिद के पूरे परिसर की एएसआई से सर्वे कराने की याचिका सुनवाई के लिये मंजूर
ऑडियो सुनें

वाराणसी. वाराणसी की जिला अदालत ने काशी विश्­वनाथ मंदिर के बगल में स्थित ज्ञानवापी मस्जिद के पूरे परिसर का भारतीय पुरातत्­व सर्वेक्षण (एएसआई) से सर्वेक्षण कराने का आग्रह करने वाली याचिका मंगलवार को सुनवाई के लिये मंजूर कर ली. जिला शासकीय अधिवक्­ता महेन्­द्र नाथ पांडेय ने यहां बताया कि जिला अदालत के न्यायाधीश ए. के. विश्­वेश ने यह याचिका सुनवाई के लिये स्­वीकार की है. अदालत ने मुस्लिम पक्ष से 19 मई तक अपनी आपत्ति दाखिल करने को कहा है. उन्­होंने बताया कि अदालत मामले की अगली सुनवाई 22 मई को करेगी.

इससे पहले, इलाहाबाद उच्­च न्­यायालय ने पिछले साल ज्ञानवापी मस्जिद के वजूखाने में मिले कथित शिवंिलग की कार्बन डेंिटग करके यह पता लगाने को कहा था कि आखिर वह शिला कितनी पुरानी है. उच्च न्­यायालय ने वाराणसी जिला जज को मामले की सुनवाई विधिक तरीके से आगे बढ़ाने के निर्देश भी दिये थे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu