प्रधानमंत्री ने ‘द एलीफेंट व्हिस्परर्स’ की टीम से मुलाकात की, ऑस्कर विजेता फिल्म की सराहना की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 30 Mar 2023 08:03 PM
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को ‘डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट’ श्रेणी में भारत के लिए पहला ऑस्कर पुरस्कार जीतने वाले वृत्तचित्र ‘द एलीफेंट व्हिस्परर्स’ के निर्माण से संबंधित टीम के सदस्यों से मुलाकात की. कार्तिकी गोंजाल्विस द्वारा निर्देशित और गुनीत मोंगा द्वारा निर्मित तमिल भाषा के वृत्तचित्र ‘द एलीफेंट व्हिस्परर्स’ तमिलनाडु के एक अभयारण्य में मनुष्यों और एक परित्यक्त हाथी के बच्चे के बीच के बंधन की कहानी है. इसमें इंसान और जानवर के बीच के प्यार और उनके बंधन को खूबसूरती से दर्शाया गया है.

मोदी ने गोंजाल्विस और मोंगा सहित तमिल वृत्तचित्र की टीम के कुछ सदस्यों से मुलाकात की. उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘द एलीफेंट व्हिस्परर्स’ की सिनेमाई प्रतिभा और सफलता ने वैश्विक ध्यान आर्किषत करने के साथ-साथ प्रशंसा भी हासिल की है. आज मुझे इससे जुड़ी शानदार टीम से मिलने का मौका मिला. उन्होंने भारत को बहुत गौरवान्वित किया है.’’ इसके साथ ही मोदी ने टीम और उनकी ऑस्कर ट्राफियों के साथ तस्वीरें पोस्ट कीं. ‘द एलीफेंट व्हिस्परर्स’ ने 95वें अकादमी पुरस्कारों में ‘‘डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट’’ श्रेणी में पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय फिल्म बनकर इतिहास रच दिया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu