प्रधानमंत्री मोदी आज असम में तीन चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे

गुवाहाटी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को असम में तीन चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे और नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करेंगे। पहली रैली लोअर असम के बारपेटा जिले के भवानीपुर-सोरभोग में होगी, जहां मोदी मंत्री रंजीत कुमार दास के लिए प्रचार करेंगे।

सके बाद प्रधानमंत्री मध्य असम के होजाई में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार शिलादित्य देव के समर्थन में रैली करेंगे। उनकी तीसरी और अंतिम रैली अपर असम के डिब्रूगढ़ में राज्य सरकार के मंत्री प्रशांत फुकन के समर्थन में होगी। यह इस विधानसभा चुनाव में दूसरी बार होगा जब प्रधानमंत्री असम में प्रचार करेंगे।

इससे पहले उन्होंने एक अप्रैल को गोगामुख और बेहाली में रैलियों को संबोधित किया था और डिब्रूगढ़ में चाय बागान की महिला श्रमिकों से बातचीत की थी। राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार बुधवार को समाप्त हो जाएगा। असम की 126 विधानसभा सीटों के लिए नौ अप्रैल को मतदान होगा और मतगणना चार मई को होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button