कोच्चि सम्मेलन में राजग के विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरूआत करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

कोच्चि: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 मार्च को यहां राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के चुनाव प्रचार अभियान की शुरूआत करेंगे, जिसमें लगभग 50 हजार लोगों के भाग लेने की संभावना है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मोदी कलूर में जवाहरलाल अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित होने वाले सम्मेलन में भाग लेंगे।

भाजपा के राज्य महासचिव एस. सुरेश ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि राजग आगामी विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान के लिए ‘मोदी के साथ बदलाव लाएं, विकसित केरलम बनाएं’ नारा तय किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के बुधवार को यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचने की उम्मीद है, जहां से वह अखिल भारतीय केरल धीवरा सभा के स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लेने के लिए हेलीकॉप्टर से मरीन ड्राइव जाएंगे।

सुरेश ने कहा कि इसके बाद वह कलूर स्टेडियम में सरकारी कार्यक्रमों में शामिल होंगे और वह विभिन्न सरकारी पहलों की शुरूआत करेंगे। नेता ने कहा, “यहां से, अपराह्न 1:00 बजे से 1:30 बजे के बीच उनके राजग सम्मेलन में पहुंचने की उम्मीद है। आधिकारिक कार्यक्रम में भाग लेने के समय प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत किया जाएगा, और एक रोडशो भी आयोजित किया जाएगा।” उन्होंने कहा कि रोडशो में पार्टी के 10,000 से अधिक कार्यकर्ता शामिल होंगे। यह रोडशो स्टेडियम के प्रवेश द्वार से शुरू होकर सरकारी कार्यक्रम के स्थल तक जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button