प्रधानमंत्री मोदी 10-11 मई को कर्नाटक, तेलंगाना, गुजरात की यात्रा करेंगे

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 10 और 11 मई को कर्नाटक, तेलंगाना और गुजरात का दौरा करेंगे। इस दौरान वह हैदराबाद में लगभग 9,400 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और सोमनाथ मंदिर में सोमनाथ अमृत महोत्सव में भी भाग लेंगे। दो आधिकारिक बयानों में कहा गया है कि मोदी बेंगलुरु में ‘द आर्ट आॅफ लिंिवग’ के 45वें वर्षगांठ समारोह में भी भाग लेंगे और तेलंगाना में कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

प्रधानमंत्री रविवार सुबह, बेंगलुरु में वर्षगांठ समारोह में भाग लेंगे और उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे। वह बेंगलुरु मे स्थित आर्ट आॅफ लिंिवग इंटरनेशनल सेंटर में नव-निर्मित ध्यान मंदिर का उद्घाटन करेंगे, जो आंतरिक शांति व समग्र कल्याण के लिए सर्मिपत एक ध्यान भवन है। मोदी ‘आर्ट आॅफ लिंिवग’ की राष्ट्रव्यापी सेवा पहल भी शुरू करेंगे, जिनमें मानसिक कल्याण, ग्रामीण विकास, प्राकृतिक संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन पर केंद्रित पूरे वर्ष चलने वाली परियोजनाएं शामिल हैं।

इसके बाद वह हैदराबाद जाएंगे और लगभग 9,400 करोड़ रुपये मूल्य की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन व राष्ट्र को सर्मिपत करेंगे। प्रधानमंत्री इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे और इसके बाद हैदराबाद में स्थित ंिसधु अस्पताल राष्ट्र को सर्मिपत करेंगे।
मोदी राष्ट्रीय राजमार्ग-167 को गुडेबेल्लूर से महबूबनगर तक सड़क को चौड़ा करने से जुड़ी परियोजना का शिलान्यास करेंगे। यह हैदराबाद-पणजी आर्थिक कॉरिडोर का हिस्सा है और इसकी कुल परियोजना लागत 3,175 करोड़ रुपये से अधिक है।

इस परियोजना से यातायात को सुगम और सुरक्षित होगा, यात्रा समय लगभग एक घंटा 30 मिनट कम हो जाएगा और ईंधन खपत व वाहन रखरखाव लागत घटाएगी। यह राजमार्ग तेलंगाना और कर्नाटक के बीच कनेक्टिविटी मजबूत बनाएगा और दोनों राज्यों में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगा।
मोदी सांगरेड्डी जिले में जहीराबाद इंडस्ट्रियल एरिया का शिलान्यास भी करेंगे, जो हैदराबाद-नागपुर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (एचएनआईसी) के तहत राष्ट्रीय औद्योगिक कॉरिडोर विकास कार्यक्रम का हिस्सा है। तेलंगाना में वह कई और परियोजनाओं की भी शुरूआत करेंगे।

प्रधानमंत्री इसके बाद गुजरात के जामनगर पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री 11 मई को पूर्वाह्न 10:15 बजे सोमनाथ मंदिर में सोमनाथ अमृत महोत्सव में भाग लेंगे। बाद में वह वडोदरा जाएंगे, जहां वह शाम छह बजे सरदारधाम छात्रावास का उद्घाटन करेंगे और दोनों अवसरों पर उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे।

भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक सोमनाथ में प्रधानमंत्री सोमनाथ अमृत महोत्सव में भाग लेंगे। सोमनाथ अमृत महोत्सव, पुर्निर्निमत मंदिर के उद्घाटन के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। समारोह के दौरान प्रधानमंत्री कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वह इस अवसर पर सोमनाथ की समृद्ध विरासत और आध्यात्मिक महत्व की स्मृति में एक स्मारक डाक टिकट और सिक्का भी जारी करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button