PM मोदी, अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस ने अमेरिका-भारत व्यापार समझौते पर प्रगति का किया स्वागत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से की भेंटवार्ता

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने सोमवार को व्यापक वार्ता के दौरान द्विपक्षीय व्यापार समझौते की दिशा में हुई प्रगति का स्वागत किया. वार्ता के बाद मोदी ने वेंस, भारतीय मूल की अमेरिका की द्वितीय महिला उषा और उनके अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया. भारतीय विज्ञप्ति में कहा गया कि प्रधानमंत्री मोदी और उपराष्ट्रपति वेंस ने द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की समीक्षा की और उसका सकारात्मक मूल्यांकन किया.

इसमें कहा गया, ”उन्होंने दोनों देशों के लोगों के कल्याण पर केंद्रित पारस्परिक रूप से लाभकारी भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते के लिए वार्ता में हुई महत्वपूर्ण प्रगति का स्वागत किया.” वक्तव्य में कहा गया, ”इसी प्रकार, उन्होंने ऊर्जा, रक्षा, सामरिक प्रौद्योगिकियों और अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ.ाने की दिशा में जारी प्रयासों पर भी ध्यान दिया.” दोनों नेताओं ने पारस्परिक हित के विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया तथा आगे बढ.ने के लिए बातचीत और कूटनीति का आह्वान किया.
वक्तव्य में कहा गया, ”प्रधानमंत्री ने उपराष्ट्रपति, द्वितीय महिला और उनके बच्चों को भारत में सुखद और उपयोगी प्रवास के लिए शुभकामनाएं दीं.” इसमें कहा गया कि मोदी ने वेंस को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि वह इस वर्ष के अंत में उनकी भारत यात्रा की प्रतीक्षा कर रहे हैं.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से की भेंटवार्ता

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने द्विपक्षीय व्यापार समझौते के लिए चल रही वार्ता की पृष्ठभूमि में सोमवार को अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के साथ बातचीत की. उम्मीद है कि दोनों नेता भारत-अमेरिका वैश्विक रणनीतिक संबंधों को और विस्तार करने के तौर-तरीकों के साथ-साथ अमेरिका की व्यापार नीति पर भारत की चिंताओं पर भी चर्चा करेंगे.

इस भेंटवार्ता के बाद, प्रधानमंत्री मोदी वेंस, उनकी भारतीय मूल की पत्नी उषा चिलुकुरी तथा उपराष्ट्रपति के साथ आए वरिष्ठ अमेरिकी सरकारी अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल के लिए रात्रिभोज आयोजित करेंगे. वेंस और उनका परिवार सप्ताहांत इटली की यात्रा करने के बाद चार दिवसीय भारत यात्रा पर आज सुबह दिल्ली पहुंचे.

वह 2013 में जो बाइडेन की नयी दिल्ली यात्रा के बाद पिछले 12 वर्षों में भारत की यात्रा करने वाले पहले अमेरिकी उपराष्ट्रपति हैं.
वेंस की यह पहली भारत यात्रा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा भारत समेत लगभग 60 देशों के खिलाफ व्यापक शुल्क व्यवस्था लगाने और फिर उसे स्थगित करने के कुछ सप्ताह बाद हो रही है. भारत और अमेरिका अब द्विपक्षीय व्यापार समझौता करने के लिए बातचीत कर रहे हैं, जिसमें शुल्क और बाजार पहुंच समेत विभिन्न मुद्दों के समाधान की उम्मीद है. वेंस और उनका परिवार जयपुर और आगरा भी जा रहे हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button