पुलिस ने भागने का प्रयास कर रहे हत्यारोपियों के पैरों पर गोली चलाई

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 11 Jun 2022 02:05 PM
पुलिस ने भागने का प्रयास कर रहे हत्यारोपियों के पैरों पर गोली चलाई
ऑडियो सुनें

मंगलुरु. शहर के बाहरी इलाके मुल्की में शनिवार सुबह तीन पुलिसर्किमयों पर हमला करके भागने की कोशिश कर रहे दो हत्यारोपियों पर पुलिस ने गोली चलाई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिसकर्मी उन्हें हत्या के एक मामले में शामिल एक अन्य आरोपी का पता लगाने के लिए ले जा रहे थे।

सीसीबी पुलिस निरीक्षक महेश प्रसाद ने आरोपियों के पैरों पर गोली चलाई। दोनों आरोपियों के पैर में चोट आई है। घायल आरोपियों का नाम अर्जुन मुदुशेड्डे और मनोज उर्फ ंिबदास मनोज है। आरोपियों के हमले में उपनिरीक्षक नागेंद्र, सहायक हेड कांस्टेबल सुधीर पुजारी और सहायक उप निरीक्षक डेविड घायल हो गए। सूत्रों ने बताया कि घायल पुलिसर्किमयों और आरोपियों को शहर के श्रीनिवास अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav