होली के दौरान ड्यूटी के समय शराब पीने पर पुलिस उपनिरीक्षक निलंबित

Author: navabharat digital
UPDATED: Sat, 15 Mar 2025 01:14 PM
होली के दौरान ड्यूटी के समय शराब पीने पर पुलिस उपनिरीक्षक निलंबित
ऑडियो सुनें

बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक उपनिरीक्षक को होली के दिन ड्यूटी के दौरान शराब पीने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर ंिसह ने शनिवार को बताया कि जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक विनय ंिसह को शुक्रवार को ड्यूटी के दौरान शराब पीने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

ंिसह ने कहा कि विनय ंिसह को होली के दौरान शांति, कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी पर तैनात किया गया था लेकिन उसने कर्तव्य निर्वहन में घोर लापरवाही, उदासीनता और अनुशासनहीनता दिखाई।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital